बॉलीवडु एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने अच्छे फैशन सेंस के साथ-साथ अदाकारी के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि सोनम ने ज्यादा फिल्में नहीं की हैं लेकिन अभी तक जितनी भी मूवीज में सोनम ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है वह तारीफ-ए-काबिल रहा है। लेकिन सोनम की लाइफ में एक समय ऐसा भी आया था जब उनके साथ कोई बॉलीवुड एक्टर काम नहीं करना चाहता था। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए खुद सोनम ने इस बात खुलासा किया है।
सोनम ने बताया, क्योंकि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं इसलिए सबके लगता था कि मैं सिल्वर स्पून बेबी हूं जबकि ऐसा नहीं था। लोग ये नहीं जानते कि ‘आईशा’ (2010) और ‘दिल्ली 6’ (2009) में काम करने के लिए मैंने भी ऑडिशन दिया था। ऑडिशन में पास होने के बाद मुझे फिल्म मिली।
‘मैं बता नहीं सकती कि ये सब कितना मुश्किल था। क्या आप जानते हैं ‘खूबसूरत’ बनाने में हमें कितनी मेहनत लगी थी। कोई बॉलीवुड एक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था क्योंकि फिल्म का नाम ‘खूबसूरत’ था। मुझे फवाद खान को पाकिस्तान से लाना पड़ा, और देखिए उसके बाद क्या हुआ! फवाद खान एक बड़े स्टार बन गए। उनमें बहुत कॉन्फीडेंस आ गया।
आपको बता दें कि सोनम ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में कीं जैसे नीरजा, दिल्ली 6, एक लड़की देखा तो ऐसा लगा, वीरे दी वेडिंग।
