Sonam Kapoor Fashion Sense: सोनम कपूर बॉलीवुड में एक फेमस फैशन आइकन के नाम से पहचानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक के साथ प्रयोग करना और अनोखे स्टाइलिंग तरीके अपनाना कभी बंद नहीं किया। अपने एक्टिंग के अलावा, सोनम के भारत और विदेश में रेड कार्पेट लुक ने हमेशा चर्चा बटोरी हैं। एक्ट्रेस को उनके कॉन्फिडेंस और अलग-अलग लुक को खूबसूरती से दुनिया के सामने रखने के लिए सराहा गया है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने फैशन ऑप्शन पर बात की।
Also read: सोनम ने खरीदा मुंबई में घर, जानें क्या है घर की दीवारों में खास: Sonam Kapoor Home
सोनम कपूर को कपड़े उधार लेना ज्यादा सही लगता है
जिस समय में सोनम कपूर बॉलीवुड में काम कर रही थीं, तो उन्होंने अलग-अलग इवेंट और इंटरव्यू के लिए अपने लुक के साथ काम किया था। हालाँकि, उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी कपड़े नहीं खरीदे थे। उन्हें लगा कि कपड़े उधार लेना कहीं अधिक सही है और उन्होंने डिजाइनरों से कपड़े उधार लेना शुरू कर दिया।नीरजा की ऐक्ट्रेस ने कहा कि उस समय कपड़े उधार लेना ग्लोबली फेमस था, पर भारत में इसे ठीक नहीं माना जाता था। सोनम ने कहा ज्यादा कपड़े खरीदने से पैसा और पर्यावरण दोनों ही खराब होते है जिसके लिए वो इन्हें उधार लेना पसंद करती है, ताकि वो कपड़ा बाद में कोई और भी रियूज कर सके”
फैशन के माध्यम से “सोनम की सोच” दिखाने की कोशिश की
फैशन और अलग-अलग लुक के पीछे अक्सर प्रेरणाएँ होती हैं। हालाँकि, सोनम ने हमेशा अपने फैशन के ज़रिए अपने असली रूप को दिखाने पर जोर दिया। सोनम डिजाइनरों को ‘स्टार’ मानती हैं, जिनकी वह बहुत तारीफ़ करती हैं। सोनम ने शेयर किया वह बस वही पहनना चाहती थीं जो उन्हें अलग-अलग डिजाइनरों से पसंद था जिन्हें वह जानती थीं। उन्होंने कहा कि “यह मेरी अपनी पहचान थी, जो मेरी मां से मिली शिक्षा और फैशन के प्रति मेरे जुनून से प्रभावित थी।”
वही ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर्स की लोकप्रियता पर अक्सर चर्चा होती रही है। सोनम का मानना है कि एक्टर और फेमस लोग भी इन्फ्लुएंसर होते हैं। इसी वजह से वे ब्रांड एंबेसडर बनते हैं और नए ट्रेंड सेट करते हैं। इसलिए, सोनम को उम्मीद है कि उन्हें एक ऐसे इन्फ्लुएंसर के रूप में देखा जाएगा जो ट्रेंड सेट कर सके और दूसरों को प्रेरित कर सके।
सोनम का फैशनिस्टा बनने का नहीं था इरादा
सोनम ने कुछ हद तक नई पीढ़ी की एक्ट्रेस को प्रेरित किया है। बॉलीवुड में कई नई एक्ट्रेस अपने फैशन पर बहुत ध्यान देती हैं और उनके लुक अक्सर ऑनलाइन चर्चा का विषय बन जाते हैं। हालाँकि, सोनम का इरादा अपने फैशन के साथ कोई खास छवि बनाने का नहीं था। बल्कि, वह तब सिर्फ़ 20 साल की लड़की थी, जो फैशन के प्रति अपने जुनून को फोलो कर रही थी।
