ऑन स्टेज
कपूर खानदान की पांचवी पीढ़ी ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। जी
हां, करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने एक शॉर्ट फिल्म ‘बी हैप्पी बनाई, जिसकी स्क्रीनिंग 19 वें इंटरनेशनल चिल्ड्रेन फिल्म फेस्टिवल में की गई। इस
खास मौके पर समायरा की मां करिश्मा कपूर, उनकी छोटी बहन, मौसी करीना
कपूर और नानी बबीता मौजूद थीं। फिल्म ‘बी हैप्पी का निर्माण समायरा ने दो
साल पहले शुरू किया था। दस साल की समायरा ने फिल्म में एक्टिंग के साथ साथ सिनेमेटोग्राफी भी की है। आपको बता दें कि इस बार फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए 1200 फिल्में आई थीं, जिसमें से 80 का चुनाव किया गया।
इसमें फिल्म समायरा की ‘बी हैप्पी भी शामिल थी।

जूही चावला ने मनोज बाजपेई को फिल्म से बाहर किया
शबाना आजमी के साथ जूही चावला एक फिल्म कर रही है, जिसका नाम अभी तक किसी को पता नहीं है। यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था पर आधरित है, जिसमें मनोज कौन बनेगा करोड़पति जैसे गेम शो को होस्ट करने वाले थे। सूत्रों द्वारा पता चला कि इस फिल्म से मनोज बाजपेई को जूही चावला ने बाहर निकलवा दिया, क्योंकि जूही को उनसे कोई दिक्कत थी। उन्होंने कहा कि वे और बेहतर अभिनेता ला सकती हैं। इसके लिए उन्होंने अभिषेक बच्चन से भी बात की लेकिन उनके पास डेटस नहीं थी। इसके बाद मनोज के स्थान पर ऋषि कपूर को ले लिया गया। सिर्फ इतना ही नहीं, जूही के अनुरोध पर जहां 25 लाख का बना सेट तोडऩा पड़ा, वहीं जूही ने अपने कुछ दृश्यों की फिर से शूटिंग भी करवाई।
