Who is Priya Sachdev?: करिश्मा कपूर के पूर्व पति बिजनेसमैन 53 वर्षीय संजय कपूर का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। 2017 में संजय कपूर ने एक बार फिर शादी की और उनकी तीसरी पत्नी का नाम प्रिया सचदेव है। प्रिया से संजय का एक बेटा भी है, जिसका नाम अजारिया है। करिश्मा से पहले संजय डिजाइनर नंदिता महतानी से 1996 में शादी और फिर 2000 में तलाक ले चुके थे।
संजय कपूर और करिश्मा कपूर
A father holds his daughter’s hand for a short while, but he holds her heart forever. Happy 18th birthday to my first love, Samaira. Welcome to adulthood. Remember to be responsible and live your life to the fullest. You are beautiful inside out. And we are all so proud of you ♥️ pic.twitter.com/zehZE9dVoq
— Sunjay Kapur (@sunjaykapur) March 11, 2023
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में कृष्ण राज बंगला, मुंबई में हुई थी। संजय और करिश्मा ने 11 मार्च 2005 को बेटी समायरा का स्वागत किया। फिर 2011 में उनके बेटे कियान का जन्म हुआ। लेकिन जल्दी ही संजय और करिश्मा के रिश्ते में खटास आ गई और 2014 में करिश्मा और संजय ने तलाक के लिए अर्जी दी। इनके तलाक की खबरें उस समय खूब सुर्खियों में रहती थी और करिश्मा ने संजय पर कई आरोप भी लगाए थे। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2016 में दोनों को अंततः तलाक मिल ही गया। तलाक के एक साल बाद संजय ने फिर से शादी की और उनकी तीसरी पत्नी का नाम प्रिया सचदेव है। प्रिया पहले मॉडल और फिर एक्ट्रेस बनी। दोनों का एक बेटा अजारियास भी है।
कौन हैं प्रिया सचदेव?
प्रिया सचदेव दिल्ली की रहने वाली एक सोशलाइट हैं। उनके पिता कार डीलर अशोक सचदेव हैं। प्रिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। उन्होंने 2000 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करीना कपूर के लक्स बॉडी वॉश सहित कई विज्ञापनों से की। वह एक नामी मॉडल के रूप में जानी जाती थी। बाद में प्रिया ने बॉलीवुड में भी एंट्री की, जो आज तक उनकी एकमात्र फिल्म रही। उन्होंने 2005 में यशराज फिल्म “नील एन निक्की” में साइड एक्ट्रेस का रोल किया था। उन्होंने एक्टर उदय चोपड़ा की ऑन-स्क्रीन लवर का रोल किया था। इस फिल्म में लीड रोल में काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी थीं।
प्रिया सचदेव की भी दूसरी शादी
संजय कपूर से शादी करने से पहले प्रिया की शादी अमेरिकी होटल बिजनेसमैन और एक्टर विक्रम चटवाल से हुई थी। इन दोनों की शादी 2006 में हुई और दोनों की एक बेटी सफीरा चटवाल भी है। 2022 में प्रिया और विक्रम का तलाक हो गया। इधर कई बार संजय को दूसरी शादी से हुए अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखा गया है। प्रिया सचदेव कपूर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उन्हें पति संजय कपूर, बेटे अजारियास, सास, पहली शादी से हुई बेटी सफ़ीरा, करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा और कियान के साथ कई फोटोज में देखा जा सकता है। करिश्मा कपूर की बेटी समायरा के 18वें जन्मदिन सेलिब्रेशन पर भी संजय कपूर मौजूद थे। इस सेलिब्रेशन में संजय अपनी पत्नी प्रिया और अपने बेटे अजारियस के साथ शामिल हुए थे।
