Summary: मौत से पहले संजय कपूर का आखिरी पोस्ट
भारतीय उद्योगपति संजय कपूर ने अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर 'बहुत ही भयानक खबर' कहते हुए दुख जताया था। कुछ ही घंटे बाद यूके में पोलो खेलते समय उनकी अचानक मौत हो गई। यह संयोग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
Sunjay Kapur Last Post: जीवन की अनिश्चितता को इससे समझिए… दिन में, एक शख्स ने दूसरों के दुख के लिए संवेदनाएं जताईं और उसी दिन वह खुद एक ऐसी खबर बन गया जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। बात हो रही है संजय कपूर की। अपनी अचानक मौत से कुछ ही घंटे पहले, भारतीय उद्योगपति संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर दुख जताया था।
संजय कपूर ने एयर इंडिया विमान हादसे पर क्या लिखा?
अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर संजय कपूर ने एक भावनात्मक पोस्ट में लिखा था, “अहमदाबाद में हुए दुखद एयर इंडिया हादसे की बहुत ही बुरी खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दे। #planecrash”
Terrible news of the tragic Air India crash in Ahmedabad. My thoughts and prayers are with all the families affected. May they find strength in this difficult hour. 🙏 #planecrash
— Sunjay Kapur (@sunjaykapur) June 12, 2025
अब जब संजय कपूर की खुद की मृत्यु की खबर सामने आई है, तो इस पोस्ट का समय और भी ज्यादा चौंकाने वाला लग रहा है। गुरुवार को ही उनकी मौत यूनाइटेड किंगडम में पोलो खेलते समय हो गई। उनकी यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रही है। कई लोग इस दुखद संयोग पर हैरानी जता रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “अब इसे पढ़ना बहुत ही दिल दहला देने वाला है, यह जानकर कि इसके कुछ ही घंटे बाद वे खुद भी इस दुनिया से चले गए।” एक और यूज़र ने कहा, “ज़िंदगी वाकई बहुत अनिश्चित है। वे दूसरों के दुख में शोक व्यक्त कर रहे थे और खुद उसी दिन हमसे रुख्सत हो गए।”
क्या हुआ एयर इंडिया फ्लाइट एआई171 को?
एयर इंडिया फ्लाइट एआई171 एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थी। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रही थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में हवाई जहाज में सवार 241 की मौत हो गई। इसमें विमान क्रू के 12 लोग भी शामिल हैं। पूरा देश इस खबर से सदमे में आ गया और कई प्रमुख हस्तियों ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया, जिनमें संजय कपूर भी शामिल थे।
संजय कपूर कौन थे?
संजय कपूर एक नामी बिज़नेसमैन थे और उनका नाम सोशल सर्कल्स में भी जाना-पहचाना था। उन्हें मोटरस्पोर्ट्स और पोलो का बहुत शौक था। उनकी पहली शादी फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो सिर्फ दो साल ही चली। 2003 में दोनों का तलाक हो गया। उसी साल उन्होंने अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की। इस जोड़े के दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान।हालांकि, 2014 में वे अलग हो गए और 2016 में इनका तलाक हो गया। 2017 में, संजय ने अपनी पुरानी साथी मॉडल प्रिया सचदेव से दिल्ली में एक निजी समारोह में शादी की। दोनों का एक बेटा है – अज़रियास कपूर। साथ ही संजय, प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा चटवाल के भी को-पैरेंट थे।
