इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘फोर्स 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो अभिनेता जॉन अब्रॉहम के साथ हैरत अंगेज एक्शन करती नजर आएंगी, जिसे देखकर दर्शक दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। इस बारे में डायरेक्टर अभिनय देव कहते हैं कि इस फिल्म में सोनाक्षी जॉन को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी। इस फिल्म को जब आप देखेंगे तो आपको खुद ही अंतर दिखेगा।
इसमें सोनाक्षी जॉन से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इस फिल्म के करीब 50 फीसदी एक्शन सीन पूरे हो चुके हैं।
