फिल्म ‘लंचबॉक्स’ से लोगों के दिल में जगह बनाने वाली निम्रत कौर अब अक्षय कुमार के साथ 22 जनवरी को रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में दिखने वाली है।

 

 

फिल्म एयरलिफ्ट का पोस्टर

 

 

गौरतलब है की ‘लंचबॉक्स’ कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में तारीफें बटोरने के बाद हमारे यहाँ रिलीज हुई थी। उस समय निम्रत का नाम हिंदी फिल्म के दर्शकों के लिए लगभग नया था, क्यूंकि ‘लंचबॉक्स’ के पहले उन्होंने अनुराग कश्यप की ‘पेड्लर्स’ नामक फिल्म की थी। इसके बारे में अधिकांश लोगों को पता नहीं था। लेकिन ‘लंचबॉक्स’ की कहानी और निम्रत व इरफ़ान खान की एक्टिंग ने निम्रत को हिंदी फिल्म जगत में एक नयी जगह दी. 

 

 

अमेरिकन टीवी सीरीज़ ‘होमलैंड’ का एक सीन

 

 

निम्रत ने होमलैंड नामक अमेरिकन टीवी सीरीज़ के चौथे सीजन में दमदार, नेगेटिव भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उनके पास वहां की फिल्मों के लिए भी कई ऑफर्स हैं, लेकिन वे अभी स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं. 

 
 
पंजाब मूल की निम्रत पंजाबी भी बहुत अच्छी बोलती हैं और वे फिल्मों के पहले थिएटर व विज्ञापनों से जुडी रही हैं.