Who will play Irrfan Khan in 'The Lunchbox' sequel?

Summary: गुनीत मोंगा ने बताया कौन निभाएगा इरफान खान का किरदार

‘द लंचबॉक्स’ के सीक्वल को लेकर फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अगर ‘द लंचबॉक्स 2’ बनती है, तो दिवंगत अभिनेता इरफान खान की जगह अनिल कपूर को कास्ट किया जाएगा। इरफान खान की याद में यह बड़ा फैसला उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अनुभव को देखते हुए लिया गया है। 2013 में रिलीज हुई ‘द लंचबॉक्स’ में इरफान खान, निमरत कौर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

The Lunchbox 2: बॉलीवुड के सबसे बड़े दिग्गज और दिवंगत एक्टर इरफान खान थे। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी है, जिनमें से एक ‘द लंचबॉक्स’ भी है। इरफान खान की यह सबसे पॉपुलर फिल्मों में एक है। इस फिल्म को आज भी आज भी याद करते हैं। फिल्म में इरफान खान के साथ निमरत कौर बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। अब हाल ही में फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने ‘द लंचबॉक्स’ के सीक्वल पर बात की है।साथ ही एक बड़ा अपडेट दिया है।

दरअसल, हाल ही में गुनीत मोंगा कोमल नाहटा के पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द प्रोड्यूसर सीरीज’ में पहुंची थीं। इस दौरान उनसे ‘द लंचबॉक्स’ के बारे में बात की गई।

Guneet Monga's statement on "The Lunchbox 2" went viral
Guneet Monga Statement

गुनीत मोंगा से फिल्म के काल्पनिक सीक्वल को लेकर पूछा गया कि वह फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ किस एक्टर को लेना चाहेंगी। ‘द लंचबॉक्स’ में पहले नवाजुद्दीन के साथ इरफान थे, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुनीत मोंगा ने बताया कि अगर फिल्म का सीक्वल बनता है तो वह इरफान वाले रोल में किस एक्टर को कास्ट करेंगी।

आगे गुनीत मोंगा ने बताया कि अगर फिल्म का सीक्वल बनता है तो वह इरफान वाले रोल में अनिल कपूर को कास्ट करेंगी। गुनीत मोंगा ने इरफान खान की जगह अनिल कपूर को ऐसे ही नहीं चुना है। यह अनिल कपूर की बेजोड़ बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। अनिल कपूर ने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’, ‘लम्हे’ से लेकर ‘दिल धड़कने दो’ और ‘द नाइट मैनेजर’ तक, हर दौर में बेहतरीन अभिनय किया है। हाल ही में ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। जल्द ही वह ‘अल्फा’ का हिस्सा होंगे।

2013 में रिलीज हुई इरफान खान की ‘द लंचबॉक्स’ को फिल्म क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता के साथ निमरत कौर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी थे। मुंबई के व्यस्ततम इलाके में बनी इस फिल्म में एक अकेले व्यक्ति साजन फर्नांडिस इरफान खानऔर एक उपेक्षित गृहिणी इला के एक अनोखे रिश्ते को दिखाया गया है। उनके टिफिन की डिलीवरी गलती से आपस में बदल जाती है। हालांकि इस छोटी सी गलती की वजह से साजन फर्नांडिस और इला के बीच एक मानवीय जुड़ाव पैदा होता है। दोनों एक दूसरे से खत के जरिए बात करते हैं।

इरफान खान भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन और सच्चे कलाकारों में से एक थे। उनकी एक्टिंग में एक अलग ही गहराई और सादगी देखने को मिलती थी, वो हर किरदार को इतने नैचुरल और ईमानदार तरीके से निभाते थे कि दर्शक उनके किरदार से जुड़ जाते थे। इरफान की खासियत यह थी कि वो अपने हाव-भाव और आंखों से ही पूरी कहानी कह देते थे, उन्हें ज़्यादा डायलॉग की ज़रूरत नहीं पड़ती थी। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी शानदार पहचान बनाई।

‘द लंचबॉक्स’ सुपरहिट रही थी, और यह इरफान की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म रही थी। हालांकि, बाद में इरफान की ‘हिंदी मीडियम’ इससे आगे निकल गई थी। इरफान की बात करें, तो साल 2018 में उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला था। इसका यूके में उनका इलाज भी चला, पर साल 2020 में उनका निधन हो गया। इरफान के निधन के बाद ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘अपनों से बेवफाई’, ‘मर्डर एट तीसरी मंजिल 302’ और ‘द सॉन्ग ऑफ द स्कॉर्पियंस’ रिलीज हुई थीं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...