लंबे और थका देने वाले दिन के बार शरीर की मसाज थेरेपी का काम करती है। मसाज में कई सारे बिंदुओं को दबाया जाता है। आप अपने शरीर के किसी भी भाग की मसाज कर सकते हैं जिसमें चेहरा भी शामिल हैं। वास्तव में, त्वचा विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि जब भी आप फेस पैक लगाएं, या अपने चेहरे को धोएं और साफ करें, या किसी भी तरह से त्वचा की केयर करें तो आपको ब्लड पम्पिंग के लिए अपनी अंगुलियों को धीरे से चलाना चाहिए। आखिरकार, आपके चेहरे को भी थेरेपी की जरूरत है। भले ही आपकी उम्र कुछ भी हो, त्वचा की देखभाल जरूरी है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा के बनावट में बदलाव दिखने लगते हैं। ज्यादातर लोग झुर्रियों की शुरुआत देखते हैं जो या तो उम्र के मुताबिक होती है या समय से पहले हो जाती है। चेहरे की मसाज यानी मालिश करने से मदद मिल सकती है। मसाज करने से एजिंग के संकेत कम हो सकते हैं। मसाज युवा दिखने में मदद करते हैं जो कि अधिकांश लोगों की ख्वाहिश रहती है।

जब आप अपने चेहरे की मसाज करते हैं, तो आप इसे टोन भी करते हैं। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से चेहरे पर ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार हो सकता है, जिससे स्वस्थ दिखने में मदद मिलती है। ध्यान रखें कि मसाज को सर्कुलर और अपवर्ड मोशन में किया जाना चाहिए। यह हर दिन कम से कम 15 मिनट के लिए किया जाना चाहिए।

विशेषज्ञ जोर देते हैं कि जब आप मसाज करते हैं, तो आपको अपने हाथों को धोना चाहिए ताकि कोई कीटाणु या गंदगी चेहरे पर न चली जाए। मसाज चेहरे को डिटॉक्स करने का एक तरीका है, इसलिए गंदे हाथ नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्क्रबिंग करते समय, धीरे से मालिश करनी चाहिए ताकि डेड स्किन सेल्स, गंदगी, ब्लैकहेड्स आदि को हटा दें। आप अपनी पसंद के किचन इनग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल कर फेस पैक तैयार सकते हैं और त्वचा को निखार सकते हैं।

मसाज आपको रिलेक्स करने में मदद भी करेगा। रोजमर्रा की गतिविधियों में चिंता, तनाव और टेंशन रहता है जिससे चेहरे की मांसपेशियां तनावग्रस्त हो जाती है। चेहरे पर कई प्रेशर पॉइंट्स होते हैं। चेहरे की मसाज में इन प्रेशर पॉइंट्स को उत्तेजित करके मांसपेशियों के तनाव को दूर कर सकते हैं।

यदि आप भरी हुई नाक या लगातार साइनर की समस्याओं का अनुभव करते हैं, तो चेहरे की मसाज आपके लिए काम की साबित हो सकती है। धीरे से अपने चेहरे को रगड़ कर, अपने हाथों से गर्मी और त्वचा का मूवमेंट बलगम को तोड़ने में मदद करता है।

फेशियल की जरूरत कितनी बार

यह कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे त्वचा कैसी है। अगर तैलीय त्वचा है जिसके कारण मुंहासे ज्यादा होते हैं, तो हर दूसरे सप्ताह में एक बार जरूरत होगी। अगर सामान्य या रूखी त्वचा है तो महीने में एक बार फेशियल करवाएं।

इसके अलावा त्वचा की स्थिति कैसी है, इस पर भी निर्भर करता है। अगर त्वचा में ब्लैकहेड्स ज्यादा है या डल स्किन हो रही है, तो उस हिसाब से फेशियल की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें –

8 पौधे जो आपके घर के फ्रंट डोर की खूबसूरती बढ़ाएंगे

किचन में ओपन शेल्व्स है? ये है इसे ऑर्गनाइज़ करने का सही तरीका