Wrinkle Remedy: आपकी खूबसूरती के बीच अगर झुर्रियां आएं, तो ये काफी भद्दा लग सकता है। चेहरे पर एक खिली हुई मुस्कान आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं। वहीं अगर आपकी मुस्कान में झुर्रियों का ग्रहण लग जाए, तो ये ठीक नहीं। झुर्रियां बढ़ती उम्र के लक्षण हैं, जो 30 के बाद ज्यादातर लोगों के चेहरे पर देखने को मिलती हैं।
यह भी देखें-डिप्रेशन जैसे लक्षणों वाली बीमारी, जानें क्या है डिस्थीमिया?: Dysthymic Disorder
होंठों के आसपास की त्वचा पर झुर्रियां आना बेहद आम बात है। ऐसे में कई महिलाएं अपने होंठों के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए कई तरह के कैमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसके बाद भी रिजल्ट कुछ खास नहीं मिलता।
ऐसे में आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए आज आपको ऐसे ही कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आपको होंठों के आसपास की झुर्रियों से राहत मिल सकती है।
क्यों होते हैं लिप रिंकल्स

- बढ़ती उम्र के साथ लिप रिंकल्स की समस्या आम हो जाती है। इसका एक बड़ा कारण कोलेजन का कम उत्पादन है। त्वचा में कोलेजन का उत्पादन कम होने के चलते स्किन ढीली और पतली होने लगती है।
- अल्ट्रावॉयलेट किरणों के कारण होंठों के आसपास झुर्रियां होने लगती हैं। ऐसे में चेहरे को खासकर होंठों के आसपास की स्किन को धूप से बचाना बहुत ही जरूरी है।
- ध्रूमपान शरीर में फ्री-रेडिकल्स प्रोड्यूस करता है, जिसकी वजह से रिंकल्स की समस्या होने लगती है।
- बहुत ज्यादा मूवमेंट करने से भी लिप रिंकल्स की समस्या हो सकती है।
स्किन को एक्सफोलिएट करें
लिप्स के आसपास की स्किन से झुर्रियों को दूर करने के लिए एक्सफोलिएट करना बहुत ही जरूरी है। एक्सफोलिएशन करने से डेड और ड्राई स्किन हटने लगती है और स्किन यंग बनी रहती है। इसके लिए 1 चम्मच चीनी में 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे लिप्स के आसपास 2 मिनट तक स्क्रब करें। सूखने के बाद इसे पानी से साफ कर लें।
नारियल तेल से करें मसाज

फेस मसाज को स्किन केयर रूटीन में शामिल करें। इससे स्किन रिलैक्स होती है। नारियल तेल की मदद से होंठों के आसपास की त्वचा को लोअर से अपर स्ट्रोक्स की तरफ ले जाते हुए मसाज करें। इसे आप दिन में 2 बार ट्राई कर सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्द रिंकल्स कम होते नजर आएंगे। इसके लिए रात का टाइम बेस्ट है।
खीरे का करें इस्तेमाल

ढीली स्किन को टाइट करने के लिए खीरा बहुत ही लाभकारी है। इसके लिए खीरे के टुकड़ों को पीस लें और उसे होंठों के आसपास की त्वचा पर रगड़ें। जब ये सूखने लगे, तब चेहरे को पानी से साफ कर लें।
स्पेशल टिप्स-कभी भी कोई फेस पैक या इंग्रेडिएंट सूखने के बाद ज्यादा देर तक स्किन पर लगाकर ना रखें। इससे झुर्रियों की समस्या बढ़ने लगती है।
फेशियल एक्सरसाइज आएगी काम

त्वचा में कसाव लाने के लिए फेशियल एक्सरसाइज एक बहुत ही बेहतरीन जरिया है। रोजाना 2 बार फेशियल एक्सरसाइज करें। इसके अलावा आप ऊ, आ, ई जैसे अक्षरों को 15 से 20 बार रिपीट कर सकते हैं। ये भी एक बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है।
आप भी इन टिप्स को फॉलो करके अपने लिप्स के आसपास की झुर्रियों से राहत पा सकती हैं।