Winter Skin Exfoliation: यह तो हम सभी जानते हैं कि स्किन की बेहतर केयर के लिए उसे एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी है। इससे ना केवल डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करती है, बल्कि इससे आपकी स्किन अधिक ब्राइटन व इवन टोन नजर आती है। एक्सफोलिएशन को स्किनकेयर में गेम-चेंजर की तरह माना जाता है, लेकिन जब बात सर्दियों की होती है तो ऐसे में आपके लिए सही तरह से स्किन एक्सफोलिएशन करना थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। ठंड का मौसम आपकी स्किन से नमी छीन लेता है, जिससे यह अधिक रूखी व फ्लेकी हो जाती है। ऐसे में जब स्किन को एक्सफोलिएट किया जाता है तो इससे आपको और भी ज्यादा जलन या रूखेपन का अहसास हो सकता है।
हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि ठंड के दिनों में आप अपनी स्किन को एक्सफोलिएट ना करें। बस इसे सही तरह से करना जरूरी है, ताकि आपको एक स्मूथ, इवनटोन और ब्यूटीफुल स्किन मिल सके। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप विंटर में अपनी स्किन को आसानी से एक्सफोलिएट कर सकती हैं-
Also read: ठंड में जोड़ों के दर्द से निजात पाने के आसान उपाय
सर्दियों में एक्सफोलिएशन ज़्यादा ज़रूरी क्यों है
ठंड के दिनों में सही तरह से एक्सफोलिएशन के स्टेप जानने से पहले आप इसकी जरूरत को समझें। दरअसल, एक्सफोलिएशन आपकी स्किन की सतह पर जमा होने वाली डेड स्किन सेल्स को हटाता है। ये डेड स्किन सेल्स ना केवल पोर्स को क्लॉग कर सकती हैं, बल्कि इसकी वजह से आपकी स्किन भी डल नजर आती है। साथ ही साथ, स्किन को मॉइश्चराइजर अप्लाई करने का फायदा भी नहीं होता है। चूंकि, ठंड के दिनों में ठंडी हवा, इनडोर हीटिंग और कम नमी के कारण आपकी स्किन स्वाभाविक रूप से रूखी हो जाती है। जिसकी वजह से स्किन पर डेड स्किन सेल्स अधिक जमा होने लगते हैं। ऐसे में स्किन को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए एक्सफोलिएशन बहुत जरूरी हो जाता है।
समझदारी से चुनें एक्सफोलिएंट

अपनी स्किन की केयर करने और उसे एक्सफोलिएंट करने के दो मुख्य तरीके होते हैंः फिजिकल और केमिकल। इन दोनों के ही अपने फायदे और नुकसान होते हैं। इसलिए, जब आप ठंड के दिनों में अपनी स्किन को एक्सफोलिएट कर रही हैं, तो आपको समझदारी से एक्सफोलिएंट चुनना चाहिए। मसलन फिजिकल एक्सफोलिएंट्स में छोटे-छोटे कण होते हैं, जैसे शुगर, सॉल्ट या बीज। इसके इस्तेमाल से आपको अपनी स्किन में तुरंत रिजल्ट नजर आता है, लेकिन अगर आपकी स्किन रूखी है, तो ये आपकी स्किन को परेशान कर सकते हैं। इसलिए, अगर आपको स्क्रब पसंद है, तो फाइन और राउंड पार्टिकल वाले स्क्रब चुनें, जिनमें शहद या ऑयल जैसे हाइड्रेटिंग एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया जाए। वहीं केमिकल एक्सफोलिएंट्स में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड या बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को घुला देते हैं। ये फिजिकल एक्सफोलिएंट की तुलना में सर्दियों के लिए ज्यादा जेंटल ऑप्शन माने जाते हैं। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार इनका चयन करें। मसलन, रूखी स्किन के लिए ग्लाइकोलिक एसिड या लैक्टिक एसिड बढ़िया है, जबकि ऑयली स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड अधिक बेहतर माना जाता है। साथ ही साथ, एक्सफोलिएशन के बाद हमेशा एक अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं।
फ्रीक्वेंसी का रखें खास ख्याल
ठंड के दिनों एक्सफोलिएशन करते हुए उसकी फ्रीक्वेंसी का ख्याल रखा जाना बेहद जरूरी है। आप इसे सप्ताह में एक या दो बार ही करें। इससे ज्यादा स्किन को एक्सफोलिएट करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, अगर स्किन में रेडनेस, ड्रायनेस, या इरिटेशन महसूस हो रही है तो ऐसे में एक्सफोलिएशन से ब्रेक ले लें।
स्किन को करें तैयार

अगर आप चाहती हैं कि विंटर में स्किन को एक्सफोलिएट करने से आपको बेस्ट रिजल्ट मिले तो ऐसे में आपको पहले अपनी स्किन को प्रिपेयर करना होगा। मसलन, एक्सफोलिएशन तभी सही तरीके से काम करता है जब आपकी स्किन साफ हो। स्किन को प्रिपेयर करने के लिए सबसे पहले अपनी स्किन को एक जेंटल और हाइड्रेटिंग क्लींजर से धोएं। ऐसे क्लींजर से बचें, जिनमें हार्श कैमिकल्स या सल्फेट हों। अगर आप फिजिकल स्क्रब का इस्तेमाल कर रही हैं तो ऐसे स्किन को गुनगुने पानी से हल्का सा गीला कर लें। अब स्किन को हल्के हाथ से सुखा लें।
बॉडी को भी करें एक्सफोलिएट
विंटर में स्किन को एक्सफोलिएट करते हुए हम अक्सर सिर्फ अपने चेहरे पर ही फोकस करते हैं, लेकिन आपको चेहरे के साथ-साथ अपनी बॉडी पर भी काम करना चाहिए। खासतौर से, कोहनी, घुटने, और एड़ियों जैसे ड्राय एरिया पर आपको बॉडी स्क्रब जरूर करना चाहिए। आप इसके लिए होममेड स्क्रब बना सकती हैं। मसलन, आप शुगर और ऑलिव ऑयल की मदद से स्क्रब बनाएं। अगर आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल जैसे लैवेंडर या यूकेलिप्टस की भी मिक्स कर सकते हैं। इसके अलावा, नारियल तेल में कॉफी ग्राउंड्स मिलाकर भी बॉडी स्क्रब बन सकते हैं।
हाइड्रेशन को ना करें नजरअंदाज

विंटर में स्किन को एक्सफोलिएट करते समय सिर्फ स्क्रब करना ही काफी नहीं है, उसके बाद आपको अपनी स्किन को हाइड्रेट भी जरूर करना चाहिए। एक्सफोलिएशन के बाद आपकी स्किन मॉइश्चर को जल्दी सोखती है, जिससे आपकी स्किन को मैक्सिमम बेनिफिट मिलता है। इसके लिए आप स्किन को एक्सफोलिएट करने के बाद एक हाइड्रेटिंग टोनर या एसेंस लगाएं। फिर हयालूरोनिक एसिड या सिरेमाइड्स वाला सीरम अप्लाई करें। आखिरी में, एक अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं। अगर बात बॉडी को मॉइश्चराइज करने की हो तो ऐसे में एक्सफोलिएशन के तुरंत बाद बॉडी बटर या क्रीम लगाएं। शिया बटर, कोको बटर, और बादाम का तेल बॉडी की नमी को बहाल रखने में मदद कर सकते हैं।
स्किन बैरियर का रखें ध्यान

जब आप ठंड के दिनों में अपनी स्किन को एक्सफोलिएट कर रही हैं तो आपको स्किन बैरियर का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में स्किन बैरियर काफी कमजोर हो सकता है। साथ ही, ओवर-एक्सफोलिएशन से यह बैरियर डैमेज हो सकता है। इसलिए, विंटर में स्किन को एक्सफोलिएट करते समय हमेशा जेंटल एक्सफोलिएंट्स का इस्तेमाल करें। ध्यान दें कि एक ही दिन में आप अलग-अलग एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। यह आपकी स्किन को इरिटेट कर सकता है।
