एक ही कुर्ती को अलग-अलग ओकेजन पर स्टाइल करने के लिए यहां से लें स्टाइलिंग टिप्स: Kurti Styling Tips
Kurti Styling Tips

एक ही कुर्ती को अलग-अलग ओकेजन पर स्टाइल करने के लिए यहां से लें स्टाइलिंग टिप्स : Kurti styling tips

अगर आपको ऐसा लगता है कि कुर्ती पहनने से आपका लुक सिंपल और एक जैसा हुई लगेगा, तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है!

Kurti Styling Tips: कुर्ती एक ऐसी ड्रेस है जो हमेशा अट्रैक्टिव लगती है। मार्केट में आपको कुर्ती के कई तरह के डिज़ाइन्स आसानी से मिल जाएंगे। ज्यादातर महिलाएं कुर्ती को केवल जींस के साथ ही पहनना पसंद करती हैं, जिसकी वजह से उनका लुक हर बार एक जैसा दिखाई देता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है?

सही तरह से कैरी कर के आप हर बार एक नया और प्यारा लुक पा सकती हैं। अगर आपको ऐसा लगता है कि कुर्ती पहनने से आपका लुक सिंपल और एक जैसा हुई लगेगा, तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है! सही स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर आप अपने लुक को खास और ट्रेंडी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टाइल जो आपकी कुर्ती को कुछ नया लुक देंगे।

Also read: मृणाल ठाकुर के यह स्टाइलिंग टिप्स आपको देंगे गॉर्जियस साड़ी लुक

कुर्ती को स्कर्ट के साथ पहनें

Kurti Styling Tips
kurti with skirts

अगर आप स्कर्ट को सिर्फ टॉप के साथ पहनकर अलग रख देती हैं तो आपको अपने स्कर्ट स्टाइल को नया ट्विस्ट देने का समय आ गया है। एक बार आप स्कर्ट को कुर्ती के साथ कैरी करें और एक नया, खूबसूरत लुक पाएं। खासतौर पर लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट को कुर्ती के साथ स्टाइल करें। ध्यान रखें कि दोनों के रंगों का कॉन्ट्रास्ट अच्छा हो। अगर आप एथनिक लुक चाहती हैं, तो इसके साथ एक हैवी दुपट्टा कैरी कर सकते हैं।

कुर्ती को धोती पैंट के साथ स्टाइल करें

kurti with dhoti
kurti with dhoti pants

धोती पैंट का फैशन एक बार फिर ट्रेंड में लौट आया है, और यह वाकई बेहद खुबसुरत और स्टाइलिश दिखता है। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इसे कुर्ती के साथ पहनकर अपनी स्टाइल स्टेटमेंट बना चुकी हैं। खासकर, धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लगता है। अगर आप अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप भी इसको अपना सकती हैं, इसके साथ आप फूटवियर में कोल्हापुरी चप्पलों के साथ कैरी करें। कानों में हैवी ईयररिंग्स और खुले कर्ल बाल आपके लुक को चार-चांद लगा देंगे।

कुर्ती को सिगरेट पैंट से मिलेगा डिफरेंट लुक

kurti with cigarette
kurti with cigarette pants

सिगरेट पैंट के साथ कुर्ती पहनना एक बेहतरीन आप्शन है, जो आपको स्टाइलिश और एथनिक दोनों लुक देता है। इन पैंट्स की खासियत यह है कि यह सिंपल डिज़ाइन्स से लेकर हैवी कढ़ाई वाले आप्शन के साथ आपको आसानी से मिल जाएगा। खासकर, जब आप किसी फंक्शन या पार्टी में जा रही हों, तो सिंपल कुर्ती के साथ एम्ब्रॉयडरी वाली सिगरेट पैंट को चूज करें, यह आपके लुक को सबसे अलग बनाता है। इसके साथ अगर आप दुपट्टा कैरी करते हैं तो आपका लुक बहुत एलीगेंट लगता है , इसके साथ आप स्टड इयररिंग्स और पेंडेंट नेकलेस पहनें।

श्रग के साथ पहनें कुर्ती

kurti with shrug
kurti with shrug

श्रग को आप सिर्फ टॉप ही नहीं, बल्कि कुर्ती के साथ भी शानदार तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको एक मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देता है। अगर आप अपने आउटफिट में स्टाइल स्टेटमेंट जोड़ना चाहती हैं, तो प्लेन कुर्ती के साथ प्रिंटेड श्रग पहनें। आप श्रग की लंबाई को आप अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार चूज कर सकती हैं, चाहे वह शॉर्ट हो या लॉन्ग। यह लुक आपके एथनिक स्टाइल में एक फ्यूजन ट्विस्ट जोड़ देगा।

तो ये हैं कुछ कुर्ती स्टाइल, जो अलग अलग तरह से आप कैरी कर सकती हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...