v neck kurti
v neck kurti

Kurti Neck Line: फैशनेबल दिखना हर कोई चाहता है लेकिन जरूरी है कि आप फैशन की हर बारिकी को अच्छी तरह जानें। तभी आप फैशन सही प्रकार से कर पाती है। उदाहरण के लिए यदि आप कोई ड्रेस पहनती है तो जरूरी है कि उसकी नेकलाइन पर पूरी तरह ध्यान दें। क्योंकि नेकलाइन ही होती है। तो आपकी पर्सनैलिटी को उभार भी सकती है और आपको पूरी ड्रेस को डिफरेंट बना सकती है। और यदि आप अपना सूट बनवाने जा रही है तो इन नेकलाइन को फॉलो कर सकती है-

Also read: फैशन इंडस्ट्री में नया ट्रेंड जेंडर फ्लूइड फैशन तोड़ रहा है, फैशन स्टीरियोटाइप: Gender Fluid Fashion

यदि आपको अपनी कुर्ती को खास बनाना है तो नेकलाइन में कुर्ता पट्टी बनवाएं। यह देखने में बेहद सिंपल लेकिन आपकी पर्सनेलिटी को उभारती है। साथ ही यदि आप कुर्ती बनवा रही है तो आपको ऐसे नेक बनवाने की जरूरत पड़ती है जिसमे आपको साथ में दुपटटा लेने की आवश्यकता नहीं होती है। तो ऐसे में आप कुर्ता पटटी बनवा सकती है। क्योंकि कुर्ता पटटी में नेक कम डीप बनता है।साथ ही आप कपड़े के ही बटन मंडवा कर लगवा सकती है। जिससे कुर्ता पटटी अट्रैक्टिव लग सके।

आजकल कुर्तियों में बोट नेक काफी पसंद किया जाता है। क्योंकि बोट में आपका नेक आगे की साइड गिरता  नहीं है और न ही इसमें शोल्डर गिरते है। जिससे आप कंफर्टेबल होकर इसे पहन सकती है। कुर्ती में आप बोट नेक बनवा सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि इसमे कई बार आपका उपर का हिस्सा ज्यादा चौड़ा नजर आता है। इसलिए यदि आप पर बोट नेक अच्छा लगता है। तभी इसे बनवाएं। साथ ही इसमें पाइपिंग या किसी लेस से इसे अट्रैक्टिव बनवा सकती है।

यदि आपको सिंपल डिजाइन में और साथ ही अट्रैक्टिव नेक लगे तो इसके लिए आप कुर्ती में की हॉल नेक बनवाएं। ये देखने में  सिंपल के साथ आपके नेक को अट्रैक्टिव बनाता है। इसमे गोल के साथ आगे की साइड थोड़ा डिप में की हॉल बनाया जाता है। यह देखने में बेहद सुंदर लगता है। साथ ही कुर्ती के लिए यह बेस्ट डिजाइन है।

Collar Neck
Collar Neck

आजकल कुर्तीयों में कॉलर नेक काफी पसंद किए जाते है। चाहे कॉलर में आप हाई नेक कॉलर बनवाएं या फिर कोट कॉलर दोनों ही देखने में आकर्षित लगते है। हाई नेक कॉलर में कुर्ती के गले को हाई नेक बनाया जाता है। जिसमे कॉलर लगाई जाती है। जो पीछे से ओपन होती है। इससे आपकी पर्सनेलिटी का लुक अलग ही नजर आता है। इसमे पीछे की हॉल दिया जाता है। जिससे आप आसानी से इसे पहन सके। और यदि आपका मन कुछ और डिफरेंट बनवाने का है तो आप कोट कॉलर नेक भी बनवा सकती है इसमे कोट की तरह कोलर बनाई जाती है जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगती है ।

यदि आपको कुर्ती को सिंपल लुक देना है तो वी नेक बनवाएं। वी नेक की खासियत यह होती है। कि जब आप इसे कुर्ती में बनवाकर पहनती है तो आपका लुक मॉर्डन और अट्रैक्टिव लगता है। क्योंकि वी नेक की शेप ही कुछ इस तरह की होती है। लेकिन ध्यान रखें जब आप कुर्ती में वी नेक बनवाएं तो पीछे का गला जीरो डीप बनवाएं जिससे कुर्ते के शोल्डर गिरेंगे नहीं और आप आराम से इसे कैरी कर पाएंगी। वी नेक में एक स्टेट नेक बनता है और एक गोल शेप में। तो डिपेंड करता है कि आप इसे किस तरह कैरी करना चाहती है।