फैशन इंडस्ट्री में नया ट्रेंड जेंडर फ्लूइड फैशन तोड़ रहा है, फैशन स्टीरियोटाइप: Gender Fluid Fashion
Gender Fluid Fashion

Gender Fluid Fashion : बदलते वक्त के साथ फैशन ट्रेंड भी काफी हद तक बदलता रहता है। इसके साथ नया और क्रिएटिव इनोवेशन देखने को मिलता है। आज दुनिया में गुलाबी रंग के कपड़े जहां लड़के भी पहनते हैं, वहीं लड़कियों को भी शर्ट ट्राउजर का बेइंतेहा शौक है। बदलते वक्त और बदलते ट्रेंड के साथ जेंडर फ्लूइड फैशन का वो दौर अब दोबारा आ गया है, जो कई अरसे पहले हुआ करता था। टॉक्सिक मैस्कुलेनिटी के सभी बंधन तोड़ते हुए अब जेंडर फ्लूइड फैशन फिर से सामने आ रहा है। फैशन शो के रैंप हों या फिर नॉर्मल लाइफ, आबादी का एक हिस्सा अब जेंडर फ्लूइड फैशन को अपना रहा है। आइए आज इस जेंडर फ्लूइड फैशन की कुछ खास बातें जानते हैं।

Also read: महिलाएं गर्मी में अभिनेत्रियों के इन स्टाइलिश शर्ट लुक्स को करें रीक्रिएट: Celebrity Shirts Looks

फैशन इंडस्ट्री में धूम मचा रहा है जेंडर फ्लूड फैशन, इतिहास भी है शानदार: Gender Fluid Fashion

तोड़ दो सारे बंधन

Gender Fluid Fashion
break all bonds

ये दुनिया अक्सर रिजिड जेंडर आइडेंटिटी के नाम पर लोगों को निकृष्ट निगाहों से देखती है, लेकिन फैशन कभी किसी से डरता नहीं। समाज के बेकार बंधनों को तोड़कर जेंडर फ्लूइड फैशन अब अपने पैर पसार रहा है। जिसमे न मेकअप केवल महिलाओं का है, ना शॉर्ट हेयर केवल लड़कों के। ये रिजिड जेंडर आइडेंटिटी से बहुत दूर एक दुनिया है, जो है केवल फैशन की दुनिया।

जेंडर फैशन की हिस्ट्री है पुरानी

अक्सर आज लोग कहते हैं कि मॉडर्न दुनिया ने फैशन के नाम पर कुछ भी अपनाना शुरू कर दिया है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हमेशा से इसी जेंडर फ्लूइड फैशन का चलन था। भारत में जहां राजा महाराजाओं के दौर में केवल महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी अनारकली, अंगरखों का चलन था, हैवी ज्वैलरी पहनी जाती थी। वहीं साथ ही इजिप्ट, मेसोपोटामिया, और यहां तक कि ग्रीस में भी पुरुष और महिला दोनों ही रोब, ट्यूनिक, और ड्रेप गारमेंट्स पहनते थे। इसके साथ ही भारत में जहां पुरुष धोती पहनते थे वहीं महिलाएं साड़ी कैरी करती थी।

ये है मेडिवियल से कंटेंपरेरी फैशन का सफर

This is the journey from medieval to contemporary fashion

मेडिवियल दुनिया के फैशन दौर में जहां पुरुषों और महिलाओं दोनों के किए ही फ्लोई आउटफिट्स मूवमेंट्स को आसान करते थे वहीं दोनो ही कोर्सेट्स को भी काफी पसंद करते थे। कंटेंपरेरी वर्ल्ड तक फैशन का ये जेंडर फ्लूइड दौर काफी हद तक बदला लेकिन पुरुषों और महिलाओं में अभी भी कई खास जेंडर फ्लूइड आउटफिट्स कैरी किए जाते थे। लियोनार्डो डा विंची से लेकर मार्सल दुचंप तक, जनेले मोनाले से लेकर ऑस्कर वाइल्ड तक हर किसी के जेंडर रिजिड सोशल नॉर्म्स और स्टीरियोटाइप को स्वाहा किया है।

कई सेलिब्रिटीज ने तोड़ा है,जेंडर रिजिड फैशन स्टीरियोटाइप

भारत में जेंडर फ्लूइड फैशन का आज और कल बदलते वक्त के साथ हमारे समाज ने जिस फैशन सेंस को छोड़ दिया था, एक लंबे अरसे बाद फिर से वही जेंडर फ्लूइड फैशन वापिस आ रहा है। रणवीर सिंह, साहिल सलाथिया, विशाल राज सिंह, बाबिल खान, रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना समेत कई सितारों ने जेंडर रिजिड फैशन के स्टीरियोटाइप को तोड़कर एक खास जेंडर फ्लूइड फैशन को अपनाया है। स्कर्ट्स, अनारकली और मेकअप कैरी कर जहां ये सितारे खूब चमके वहीं सूट्स में बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियां अपने लुक्स साझा कर चुकी हैं। अब न सूट सिर्फ पुरुषों के हैं और न सिर्फ ड्रेप्स सिर्फ महिलाओं के। अब जहां ऑफिस गोइंग वूमेन फॉर्मल्स में नजर आती हैं, वहीं कई दूल्हे अपने मैरिज आउटफिट्स में अनारकली में नजर आ रहे हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...