गर्मियों के सीजन में टैनिंग होना आम बात है। इससे राहत पाने के लिए आप मार्केट में मौजूद कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्टस का यूज़ करते हैं। जिनका फायदा कुछ टाइम के लिए ही होता है और केमिकल होने की वजह से कभी-कभी ये स्किन पर रियेक्ट भी कर जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ बेहद ही सरल घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को टैनिंग से दूर रख सकेंगे।

1. दही का फेसपैक

दही का सेवन गर्मियों में खूब किया जाता है। आप इसको स्किन की टैनिंग खत्म करने के लिए भी फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए टमाटर और खीरे को मैश करके दही में मिला लीजिए। फिर इस पेस्‍ट में आधा कप आटा मिलाकर अच्छे से फेंट लीजिए। इस पैक को फेस पर 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दीजिए और फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लीजिए।

2. नींबू का रस

टैंनिग की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए फेस पर ताजे नींबू का रस लगाइए। इससे स्‍किन का कालापन दूर होगा। इसे सप्‍ताह में दो से तीन बार लगाएं।

3. आलू भी है फायदेमंद

टैंनिग को दूर करने में आलू सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आलू के पतले-पतले स्‍लाइस टैनिंग वाली जगह पर रखिए। जब आलू ब्लैक हो जाए, तब उसे हटाकर पानी से फेस वॉश कर लीजिए।

4. एलोवेरा

एलोवेरा झुलसी हुई त्वचा के लिए काफी इफेक्टिव होता है। इसके गूदे को फेस पर आधा घंटा लगा रहने दें। फिर पानी से चेहरा धो लीजिए।

5. टमाटर का रस

टैनिंग से जल्दी छुटकारा पाने के लिए 10 मिनट के लिए टमाटर का रस फेस पर लगा रहने दीजिए। फिर पानी से चेहरा साफ कीजिए।