अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी को बहुत शुभ माना जाता है लेकिन अगर आप किसी कारणवश या आर्थिक कारणों से सोने की खरीदारी नहीं कर पा रहे है तो परेशान होने की कोई बात नही है। सोने की खरीददारी के अलावा कुछ दान और कर्म कांड के द्वारा भी आप शुभ फल की प्राप्ति कर सकते हैं-
1. भोजन का दान करें
आज गरीबों को जरूर भोजन खिलाएं। आप जानवरों को भी रोटी खिला सकते हैं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और उन्नति के दरवाजे खुलते हैं।
2. पूजा करें
इस दिन पूजा का काफी महत्व है। आज के दिन पूरी श्रद्धा से की गई पूजा-अर्चना से परिवार को कई गुणा पुण्य मिलता है।
3. गाड़ी खरीदें
अगर काफी टाइम से गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज के शुभ दिन पर गाड़ी खरीदना काफी अच्छा माना जाता है।
4. प्याऊ लगवाएं
अक्षय तृतीया पर घटदान का विशेष महत्व होता है। पुण्य प्राप्ति के लिए जगह-जगह पर प्याऊ लगवाए।
5. पेड़ लगाएं
इस दिन पेड़ लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पेड़ लगाने से प्रकृति आपको उससे दोगुना वापस देती है।
