लद्दाख का नाम सुनते ही उंचे-उंचे पहाड़, सुन्दर सीनरी, नीला आसमान, साफ़ पानी की झीलें, बर्फ से ढकी सड़के आदि सुन्दर नज़ारे जहन में आने लगते हैं। जम्मू-कश्मीर की वादियों में स्थित लद्दाख एक बेहद ही खूबसूरत टूरिज्म प्लेस है। हर साल लाखों की तादाद में देशी और विदेशी पर्यटक इस खूबसूरत जगह को देखने के लिए आते हैं। यूं तो लद्दाख में घूमने की बहुत सारी जगहें हैं, लेकिन इनमे से कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिनसे पर्यटक आज भी अंजान हैं। आपको लगता होगा कि आपने पूरा लद्दाख एक्स्प्लोर कर लिया है, तो शायद आप गलत होंगे। यहां ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, जहाँ पर आज भी पर्यटकों का जमावड़ा नहीं जाता है, लेकिन अगर रियल नेचर की बात कही जाए, तो ये जगहें अतुलनीय है। आइये नजर डालते हैं लद्दाख की ऐसी ही 5 अनसुनी जगहों पर-

उलेतुक्पो

उलेतुक्पो लेह से करीबन 60 किमी दूर सिंधु नदी के तट पर स्थित एक कैम्पिंग साईट है। लेह की भीड़-भाड़ से दूर आप इस ब्यूटीफुल प्लेस पर कैम्पिंग का मजा ले सकते हैं। समर सीजन में यहां कैम्पिंग करने का एक अलग ही मजा है, ट्राय जरुर कीजिये।

बासगो

लेह से लगभग 36 किमी की दूरी पर स्थित बासगो में मठ और कुछ रॉयल पैलेसेज को देखा जा सकता है। लद्दाख का बासगो शहर एक कल्चरल सिटी है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो इस जगह को एक बार जरूर विजिट कीजिए।

 

जांसकर घाटी

बंजर और बर्फीली पहाड़ों के बीच मौजूद यह खूबसूरत घाटी एक अलग दुनिया की तरह दिखती है। एडवेंचर लवर्स के लिए जांसकर घाटी एक बेहतरीन जगह हो सकती है। यहां पर वाइट रीवर राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है। वहीं दिसम्बर और जनवरी के महीने में इस नदी पर बर्फ की मोटी चादर जम जाती है। फिर ट्रेकिंग लवर्स इस नदी पर ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। एडवेंचर लवर्स इस ट्रैकिंग को एक बार जरूर ट्राय करें।

 

सुमुर

नुब्रा नदी के तट पर स्थित सुमुर एक गांव है। यह बहुत ही शांत जगह है इसलिए यह रिलीजियस एक्टिविटीज के लिए काफी जाना जाता है। यहां स्थित सम्स्तान्लिंग मठ काफी फेमस है। यात्री मुख्य रूप से बौद्ध मूर्तियों के संग्रह और बौद्ध पाठशाला की वजह से इस मठ की सैर पर जाते हैं।

 

तुर्तुक

लेह से लगभग 211 किमी की दूरी पर स्थित तुर्तुक भारत में आखिरी चौकी है। जिसके बाद पाकिस्तान-नियंत्रित गिलगित-बल्तिस्तान की सीमा शुरू हो जाती है। यह बेहद ही खूबसूरत गांव हैं। यहां की सुंदर घाटियों को देखकर सभी का मन मोहित हो जाता है। भारत की कुछ बेहतरीन जगहों में से एक तुर्तुक में बाल्टी कल्चर को काफी करीब से देखा जा सकता है। यहां की खास बात यह है कि गांव के लोग यहां आने वाले पर्यटकों का स्वागत दिल खोलकर करते हैं।

 

ये भी पढ़ें –

आओ कुछ तूफानी करते हैं

अब एक ‘क्लिक’ पर करें यात्रा की प्लानिंग

दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं भारत की ये ऐतिहासिक धरोहरें

  आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।