किसी भी नए काम की शुरुआत करनी हो या महत्वपूर्ण चीजों की खरीदारी या हो करना शादी-व्याह जैसा कोई शुभ काम। अक्षय तृतीया का दिन होता है इन सबके लिए बेहद ही खास। इस दिन बिना किसी शंका के सभी तरह के शुभ कार्यों का किया जाना बड़ा ही फलदाई होता है। हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह त्यौहार इस बार 7 मई दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन सोना खरीदना भी बहुत लाभकारी होता है तो आइए जानते है क्या है इस दिन सोने की खरीददारी का शुभ मुहूर्त-
अक्षय तृतीया : एक नजर में
- महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था।
- ब्रह्माजी के पुत्र अक्षय कुमार का अवतरण।
- सतयुग और त्रेतायुग का प्रारब्ध आज के दिन हुआ था।
- द्रोपदी को चीरहरण से कृष्ण ने आज के ही दिन बचाया था।
- मां अन्नपूर्णा के जन्म की भी मान्यता है।
- इस दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था।
- मां गंगा का अवतरण हुआ था।
- कुबेर को आज के दिन खजाना मिला था।
- कृष्ण और सुदामा का मिलन भी अक्षय तृतीया पर हुआ था।
- प्रसिद्ध तीर्थ बद्री नारायण का कपाट आज के दिन खोले जाते हैं।
- वृंदावन के बांके बिहारी के चरण दर्शन केवल अक्षय तृतीया के दिन ही होते हैं।
अक्षय तृतीया मुहूर्त 2019
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त – सुबह 06:40 से दोपहर 12:26 बजे तक
अवधि – 6 घंटे
तृतीया तिथि प्रारंभ – 7 मई 2019 को 00:47 बजे से

सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
7 मई मंगलवार को – 06.26 बजे से 23:47 बजे तक
अक्षय तृतीया का महत्व
- इस दिन महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए भी विशेष अनुष्ठान होते हैं जिससे अक्षय पुण्य मिलता है।
- इस दिन बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार इस दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है।
- अक्षय तृतीया (आखातीज) पर किया गया दान कभी भी क्षय नहीं होता है। कहते हैं कि इस दिन जिनका विवाह होता है उनको अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
ये भी पढ़ें-
