अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना ही नहीं, खरीद सकते हैं ये चीजें भी, मां लक्ष्‍मी का होगा आगमन: Akshaya Tritiya 2023
Akshaya Tritiya 2023

Akshaya Tritiya 2023: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व अन्य त्योहारों की तरह ही बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। कुछ राज्यों में अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग में अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। अक्षय तृतीया का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। अक्षय तृतीया पर किए गए शुभ व मां गलिक कार्य सिद्ध होते हैं और उनमें सफलता प्राप्त होती है।

धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण खरीदना बेहद उत्तम व शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होती है। परंतु, बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सोना खरीदने में असक्षम है। ऐसे में अगर आप भी सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे, जो अक्षय तृतीया पर खरीदना बहुत शुभ माना गया है। तो चलिए पंडित इंद्रमणि घनस्याल से जानते हैं अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा और कौनसी वस्तुएं खरीदना शुभ होता है।

अक्षय तृतीया 2023 तारीख व शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2023
AKshaya Tritiya Muhurat

हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया 2023 का पर्व इस बार 22 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजकर 49 मिनट से अगले 23 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 22 अप्रैल सुबह 7 बजकर 49 मिनट से दिनभर रहेगा। आखा तीज पर सोना खरीदना सर्वश्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि इससे धन की देवी मां लक्ष्मी का घर पर आगमन होता है और जीवन में सुख—समृद्धि बनी रहती है।

सोने के अलावा खरीद सकते हैं ये वस्तुएं

Akshaya Tritiya 2023
AKshaya Tritiya

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद सकते, तो कौड़ी जरूर खरीदें। कौड़ी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। अक्षय तृतीया पर 11 कौडियां खरीद कर घर लाएं और मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष उनकी पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन के भंडार भर देंगी। इसी तरह अक्षय तृतीया पर आप दक्षिणावर्ती शंख भी ला सकते हैं। यह शंख धार्मिक दृष्टि से बेहद ही शुभ माना जाता है। दक्षिणावर्ती शंख की उत्पत्ति समुंद्र मंथन के दौरान हुई थी। इसको मां लक्ष्मी का भाई माना गया है। इसलिए अक्षय तृतीया पर दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर विशेष कृपा बरसाती हैं।

एकाक्षी नारियल को भी मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। इसलिए अक्षय तृतीया पर एकाक्षी नारियल खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख—समृद्धि बनी रहेगी। वहीं, अक्षय तृतीया पर पारद शिवलिंग घर लाना भी शुभ माना जाता है। इस दिन पारद शिवलिंग की पूजा अर्चना करने से भगवान शिव के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर चावल और नमक का दान दिलाएगा आपको बुरे दिनों से छुटकारा

Leave a comment