Neem Vs Tulsi

Overview: नीम या तुलसी में से स्किन के लिए क्या है ज्यादा बेहतर

नीम और तुलसी दोनों को ही स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, आपके लिए इन दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर है। जानिए।

Neem Vs Tulsi: जब भी स्किन की केयर की बात होती है तो हम सभी बाजार के महंगे केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करने की जगह नेचुरल स्किन केयर करना ज्यादा पसंद करती हैं। नेचुरली स्किन को पैम्पर करना ना केवल बजट फ्रेंडली ऑप्शन होता है, बल्कि यह स्किन के लिए ज्यादा सेफ भी माना जाता है। साथ ही, लंबे समय में इससे स्किन को फायदा ही फायदा मिलता है। वैसे नेचुरल स्किनकेयर रूटीन में अमूमन लोग नीम और तुलसी को जरूर शामिल करते हैं।

ये स्किन के लिए एक हर्बल सॉल्यूशन की तरह काम करते हैं, जिससे स्किन को बेहद ही फायदा मिलता है। अगर इन्हें स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जाए तो ना केवल स्किन साफ होती है, बल्कि एकदम क्लीयर व ग्लोइंग भी नजर आने लगती है। हालांकि, नीम और तुलसी स्किन पर अलग तरह से काम करती है। नीम मुंहासे, ब्लैकहेड्स और ऑयली स्किन पर बहुत असरदार होता है। जबकि तुलसी स्किन की जलन को कम करती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है। आपकी अपनी स्किन टाइप और प्रोब्लम को ध्यान में रखते हुए इन्हें अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन-सी स्किन पर नीम बेहतर है, कौन-सी पर तुलसी। साथ ही, इन्हें सही तरीके से किस तरह इस्तेमाल किया जाए, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके-

Neem for Skin
Neem for Skin

नीम आपकी स्किन के लिए एक प्रोटेक्टर की तरह काम करता है। यह ना केवल स्किन की गंदगी को दूर करता है, बल्कि बैक्टीरिया और पिंपल्स को भी पास नहीं आने देता। इससे स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं-

  • नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। 
  • यह पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार है।
  • यह अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल करता है।
  • इससे पिंपल्स के निशान और दाग हल्के होते हैं। 
  • ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हटाने में भी नीम कारगर है

नीम स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन फिर भी पहले आपको अपनी स्किन को समझना चाहिए, क्योंकि कुछ स्किन पर नीम बेहतरीन तरीके से काम करता है-

  • ऑयली स्किनः यह स्किन को सुखाए बिना ऑयल को बैलेंस करता है।
  • एक्ने प्रोन स्किनः यह ब्रेकआउट्स को रोकता है और पुराने पिंपल्स को भी साफ करता है।
  • कम्बिनेशन स्किनः यह टी-जोन के ऑयल को कंट्रोल करता है।

बहुत ड्राई या सेंसिटिव स्किन वालों को नीम का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि नीम थोड़ा स्ट्रॉन्ग हो सकता है। जिससे आपको स्किन खिंची-खिंची और रूखी महसूस हो सकती है।

face pack
How to use Neem

नीम को स्किन केयर रूटीन में कई तरीकों से शामिल किया जा सकता है। मसलन-

  • नीम की मदद से फेस पैक बनाएं। इसके लिए एक चम्मच नीम पाउडर, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल डालकर मिक्स करें। करीबन 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
  • नीम के पेस्ट और एलोवेरा जेल को मिक्स करके एक मास्क बनाएं। यह सेंसिटिव और पिंपल वाली स्किन के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
  • नीम की मदद से टोनर  बनाएं। इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में 10 मिनट उबालें और फिर ठंडा करके टोनर की तरह रोजाना इस्तेमाल करें। यह ऑयल को कंट्रोल करने के साथ-साथ पोर्स को टाइट करता है।
  • नीम ऑयल को नारियल या जोजोबा ऑयल में मिलाकर सीधे पिंपल पर लगाएं। यह एक बेहतरीन स्पॉट ट्रीटमेंट हो सकता है।
basil for skin
basil for skin

तुलसी स्किन के लिए एक नेचुरल हीलर की तरह काम करती है। इससे ना केवल आपके चेहरे की थकान कम महसूस होती है, बल्कि नेचुरली ग्लो भी बढ़ता है। इसके कई स्किन बेनिफिट्स हैं-

  • तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन ए और सी, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
  • यह प्रदूषण या धूप से हुई रेडनेस व जलन को शांत करती है।
  • यह स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाने के साथ-साथ चेहरे पर नेचुरल ब्राइटनेस लाती है।
  • इससे पिग्मेंटेशन और अनइवन स्किन टोन को कम करने में भी मदद मिलती है।
  • तुलसी स्किन के लिए नेचुरल डिटॉक्स की तरह काम करती है।

तुलसी यूं तो कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन अगर स्किन टाइप को ध्यान में रखकर इसे इस्तेमाल किया जाए तो ज्यादा फायदा मिल सकता है। मसलन-

  • नॉर्मल से कॉम्बिनेशन स्किनः इससे स्किन ज्यादा फ्रेश दिखती है।
  • सेंसिटिव स्किनः स्किन को रूखा बनाए बिना उसकी बेहतर देखभाल करती है।
  • डल या थकी हुई स्किनः इससे चेहरे में दोबारा एक नई चमक आती है।
  • बहुत ऑयली स्किन वालों के लिए को तुलसी अवॉयड करनी चाहिए, क्योंकि यह नीम जितनी स्ट्रॉन्ग ऑयल-कंट्रोल नहीं करती।
  • जिन्हें तुलसी से एलर्जी हो।
toner
Toner

तुलसी को भी नीम की तरह ही कई तरीकों से स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। मसलन-

  • तुलसी की मदद से फेस पैक बनाएं। इसके लिए 10-15 तुलसी की पत्तियां पीसकर उसमें शहद या दही मिक्स करें। इसे लगाने के करीबन 15 मिनट बाद धो लें।
  • तुलसी की मदद से फेस स्टीम लें। इसके लिए गरम पानी में तुलसी की पत्तियां डालें और 5-7 मिनट चेहरा स्टीम करें। इससे पोर्स ओपन होते हैं और स्किन डिटॉक्स होती है। तुलसी स्टीम लेने से चेहरे पर निखार भी आता है।
  • तुलसी से टोनर बनाकर उसे रोजाना भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए तुलसी की पत्तियां उबालकर उसे ठंडा करें। इसे स्प्रे बोतल में भरकर हर दिन इस्तेमाल करें। इससे स्किन हरदम फ्रेश नजर आती है।
  • तुलसी और मुल्तानी मिट्टी की मदद से फेस पैक बनाएं। तुलसी पाउडर $ मुल्तानी मिट्टी $ गुलाबजल मिक्स करके तैयार पैक को चेहरे पर लगाएं। करीबन 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। नॉर्मल स्किन के लिए यह एकदम परफेक्ट है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...