Neem for Skin: नीम का पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। चोट लगने से लेकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए नीम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नीम सिर्फ आपकी सेहत का ही ख्याल नहीं रखता है, बल्कि यह स्किन के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। आज के समय में जब अधिकतर लोग अपनी स्किन की केयर करने के लिए नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने पर अधिक जोर देने लगे हैं, इसी वजह से पॉपुलर ब्रांड्स नीम को अपने स्किन केयर प्रॉडक्ट में इस्तेमाल करने लगे हैं।
नीम का पेड़ घर के आसपास कहीं पर भी आसानी से मिल जाएगा। तो ऐसे में अपनी स्किन केयर करने के लिए आपको अतिरिक्त पैसे खर्च करने की जरूरत क्या है। आप नीम के पत्तों को तोड़कर उसे अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। इस लेख में हम आपको Neem benefits for skin और उसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी स्किन केयर में काफी मदद करेंगे।
नीम से स्किन को क्या फायदे मिलते हैं?

नीम को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाने से पहले आपको यह भी जान लेना चाहिए कि यह आपकी स्किन पर किस तरह काम करता है-
- सबसे पहले तो अगर आप एक्ने या मुंहासों से परेशान है तो आपको नीम का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। नीम के जीवाणुरोधी गुण ना केवल एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं, बल्कि यह स्किन में तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में बेहद उपयोगी है और यह भी एक्ने का एक प्रमुख कारण है।
- वहीं जिन लोगों को अक्सर स्किन में इरिटेशन या जलन की समस्या होती है, उनके लिए भी नीम लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी- इन्फ्लमेट्री गुण होते हैं जो स्किन को सूदिंग इफेक्ट प्रदान करते हैं।
- नीम के इस्तेमाल का एक लाभ यह भी है कि आपकी रूखी स्किन से लेकर ऑयली स्किन यहां तक कि सेंसेटिव स्किन के लिए भी उतना ही प्रभावशाली तरीके से काम करता है। ऐसे में आपका स्किन टाइप चाहे जो भी हो, आप इसे बेहद आसानी से यूज कर सकती हैं।
- नीम के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट, मॉइस्चराइजिंग ट्राइग्लिसराइड्स और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण यह एजिंग स्किन पर किसी जादू की तरह काम करता है। वे झुर्रियों, महीन रेखाओं और काले धब्बों को कम करते हैं और आपकी त्वचा को अधिक यंगर और टोंड बनाते हैं।
ड्राई स्किन पर नीम का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो ऐसे में आपको विंटर में बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता होगा। लेकिन इस पैक की मदद से आप अपनी स्किन को बेहद आसानी से पैम्पर कर सकती हैं।
आपको चाहिए
- नीम के पत्तों का पेस्ट
- एक चौथाई हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच नारियल का तेल
ऐसे बनाएं पैक
- सबसे पहले नीम के पत्तों को अच्छी तरह धो लें और उसका पेस्ट बना लें।
- अब इसे एक बाउल में डालें। साथ ही इसमें हल्दी व नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब अपने फेस को क्लीन करें और इस पैक को लगाएं।
- करीबन दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- अंत में, पानी की मदद से फेस को क्लीन करें और मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
ऑयली स्किन पर नीम का इस्तेमाल कैसे करें?

ऑयली स्किन की महिलाओं को ऐसा फेस पैक बनाना चाहिए, जो अतिरिक्त सीबम को अवशोषित करके स्किन को क्लीन एंड क्लीयर बनाए। ऐसे में नीम को नींबू के साथ मिक्स करके अप्लाई किया जा सकता है।
आपको चाहिए
- नीम का पाउडर या पेस्ट
- गुलाब जल
- नींबू का रस
ऐसे बनाएं पैक
- सबसे पहले नीम के पत्तों को पीसकर सूखा पाउडर या पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इसमें थोड़ा गुलाब जल व नींबू का रस डालकर मिक्स करें।
- अब फेस को क्लीन करें और यह पैक लगाएं।
- करीबन दस मिनट बाद फेस को क्लीन कर लें।
- अंत में, मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।
नोट- अगर आपकी स्किन थोड़ी सेंसेटिव हैं तो नींबू का रस न लगाएं, क्योंकि यह आपकी स्किन पर इरिटेशन कर सकता है।
एजिंग स्किन पर नीम का इस्तेमाल कैसे करें?

नीम के पत्तों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को पोषण देने के साथ-साथ एजिंग के साइन्स को भी कम करने में मदद करते हैं। आप इसे ओटमील, दूध और शहद के साथ मिक्स करके अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं।
आपको चाहिए-
- आधा कप ओटमील
- एक चम्मच दूध
- एक चम्मच शहद
- दो चम्मच नीम के पत्तों का पेस्ट
ऐसे बनाएं पैक
- सबसे पहले नीम के पत्तों को धोकर व पीसकर तैयार कर लें।
- अब इसे एक बाउल में डाले। साथ ही इसमें दूध, शहद व ओटमील डालें।
- अगर आप हल्का स्क्रब करना चाहती हैं तो ओटमील को हल्का दरदरा ही रहने दें।
- अब अपने चेहरे को वॉश करें और इसे अपनी स्किन पर लगाएं।
- हल्के हाथों से फेस को स्क्रब करें।
- अब इसे 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अंत में, चेहरे को धोकर मॉइश्चराइज लगाएं।
- आप सप्ताह में एक से दो बार इस पैक का इस्तेमाल करें। आपको जल्द ही परिणाम नजर आने लगेंगे।
एक्ने होने पर नीम का इस्तेमाल कैसे करें?

जब स्किन पर एक्ने होते हैं तो ना केवल स्किन दागदार नजर आती है, बल्कि कभी-कभी स्किन में इरिटेशन व रेडनेस की समस्या भी होती है। ऐसे में नीम को एलोवेरा जेल के साथ अप्लाई करने से स्किन को ठंडक मिलती है।
आपको चाहिए-
- दो चम्मच नीम के पत्तों का पेस्ट
- दो चम्मच एलोवेरा जेल
ऐसे बनाएं पैक
- सबसे पहले नीम के पत्तों को अच्छी तरह धो लें व पीसकर तैयार कर लें।
- अब एलोवेरा के पौधे से पत्ता तोड़ें और जेल निकाल लें।
- अब एक बाउल में दोनों इंग्रीडिएंट डाल लें और अच्छी तहर मिक्स कर लें।
- अब अपने फेस को क्लीन करें और इस पेस्ट को अपनी स्किन पर अप्लाई करें।
- करीबन 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- अंत में, फेस को क्लीन करें और मॉइश्चराइज अवश्य करें।
