Summary: शिल्पा शेट्टी का बास्टियन है इतना महंगा कि यहां जाना सबके बस की बात नहीं
शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट Bastian आज भारत के सबसे चर्चित और लग्जरी डाइनिंग स्पॉट्स में से एक है। 2019 में रंजीत बिंद्रा के साथ साझेदारी में शुरू हुआ यह ब्रांड अब एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। यहां जैस्मिन हर्बल टी ₹920, इंग्लिश ब्रेकफास्ट टी ₹360, और डॉम पेरिगन ब्रूट रोज़ जैसी फ्रेंच स्पार्कलिंग वाइन ₹1.59 लाख तक में मिलती है।
Shilpa Shetty Restaurant: फिल्मों से लेकर फिटनेस तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं शिल्पा शेट्टी आज सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक बिजनेसवुमन भी हैं। उन्होंने अपने करियर को नए आयाम देते हुए 2019 में रेस्टोरेंट बिजनेस में कदम रखा और मशहूर रेस्टोरेंट ब्रांड बास्टियन के साथ जुड़ गईं। रंजीत बिंद्रा के साथ पार्टनरशिप में शुरू हुआ यह रेस्टोरेंट आज भारत के सबसे चर्चित सेलेब्रिटी डाइनिंग स्पॉट्स में से एक बन चुका है। लेकिन यहां मिलने वाली डिशेज की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप। यहां जैस्मिन हर्बल टी ₹920 में, बुर्राटा सलाद ₹1050 में और एवोकाडो टोस्ट ₹800 में मिलता है।
क्या है शिल्पा शेट्टी के बास्टियन की खासियत?
मुंबई के बीचोंबीच स्थित Bastian – At The Top आज लग्जरी डाइनिंग का पर्याय बन चुका है। यहां पहुंचना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता, जगमगाती लाइट, सजे-धजे मेहमान, डिशेज की खुशबू और हर टेबल पर मौजूद ग्लैमर इसे बाकी रेस्टोरेंट्स से अलग बनाता है। यहां वे मेहमान आते हैं, जिनका नाम हम किसी मैगजीन में पढ़ते हैं या बड़े परदे पर देखते हैं।
डिशेज की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
यहां के मेन्यू में शामिल डिशेज की कीमत इतनी ज्यादा है कि हर आदमी के लिए यहां जाना संभव ही नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बास्टियन में जैस्मिन हर्बल टी ₹920 में और इंग्लिश ब्रेकफास्ट टी ₹360 में मिलती है। डॉम पेरिगन ब्रूट रोज नामक फ्रेंच स्पार्कलिंग वाइन की कीमत करीब ₹1,59,500 तक है। यही नहीं, चिली गार्लिक नूडल्स ₹675 में, चिकन बुरिटो ₹900 में, बुर्राटा सलाद ₹1050 में और एवोकाडो टोस्ट ₹800 में मिलता है।
हर रात करोड़ों की कमाई
यह रेस्टोरेंट कमाई के मामले में भी चर्चा में है। लेखिका शोभा डे के मुताबिक, Bastian हर रात करीब 2 से 3 करोड़ रुपये की कमाई करता है। दो सीटिंग्स में लगभग 1400 मेहमानों को यहां डिनर सर्व किया जाता है। मुंबई के दादर जैसे इलाके में लोग इसके अंदर प्रवेश करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करते हैं। Lamborghini और Aston Martin जैसी गाड़ियों से उतरकर लोग यहां खाने आते हैं। सभी बड़े नाम यहां आते हैं। कौन हैं ये लोग! इससे यह पता चलता है कि Bastian सिर्फ खाने का नहीं, बल्कि एक स्टेटस सिंबल बन चुका है।
शिल्पा शेट्टी का जवाब
रेस्टोरेंट की इस सफलता पर जब शिल्पा शेट्टी से पूछा गया कि क्या सच में इतनी भारी-भरकम कमाई होती है, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “लोगों के आंकड़े गलत हैं। हम उससे भी ज्यादा कमाते हैं। पिछली बार हमने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा जीएसटी भरा था।” शिल्पा ने एक बार यह भी कहा था कि उनके मैनेजर को उनके फिल्मी प्रोजेक्ट्स के कॉल्स से भी ज्यादा बास्टियन में सीट बुक करने के लिए कॉल्स आते हैं।
सफलता के साथ विवाद भी
हाल ही में शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा पर एक बिजनेसमैन को धोखा देने का आरोप लगा है, जिसमें करीब ₹60.48 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। बंबई हाईकोर्ट ने उन्हें अपने रेस्टोरेंट बिजनेसको फैलाने के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है और कहा है कि पहले उन्हें यह राशि जमा करनी होगी।
