इसलिए जरूरी है कि आपको पता हो कि कैसे मेकअप का सही इस्तेमाल करके आप मेकअप मिस्टेक से बच सके।
फेस वॉस
कभी भी मेकअप करने से पहले अपने फेस को जरूर धो लें। इससे आपके फेस के धूल मिट्टी साफ हो जाएगें।
फाउंडेशन
चेहरा धोने के बाद फेस पर बेस बनाना जरूरी होता है इससे आपके चेहरे के पिम्पल्स, दाग-धब्बे और चेहरे के निशान छिपा देते हैं। इसलिए चेहरे पर फाउंडेशन से पहले बेस बना लेना चाहिए। ये जरूर ध्यान रखें कि हमेशा मेकअप अच्छी कंपनी का यूज करें। इससे आपकी स्किन जल्दी खराब नहीं होती है।
कंसीलर
फाउंडेशन के बाद हमेशा फेस पर कंसीलर लगाना चाहिए जिससे आपका मेकअप इवन रहे। कंसीलर से पूरी तरह से फेस पर बेस बना लें। कंसीलर आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। कंसीलर में भी कई टाइप हैं। जैसे ट्यूब टाइप, क्रीम टाइप और स्टीक में आती है।
चेहरे पर फेस पाउडर लगाएं
अगर आपका फेस ऑयली है तो फेस पाउडर जरूर लगाएं इससे आपके चेहरे कि एक्सेस ऑयल को कम कर देगा। अगर आपका फेस ऑयली नहीं है, तो आप हल्का पाउडर लगा सकते हैं।
आंखो का मेकअप
मेकअप में सबसे अहम पार्ट होता है आंखे। आंखो की खूबसूरती ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आंखो को सूंदर बनाने के लिए मस्कारा, आई शैडो और आई लाइनर का इस्तेमाल करें। पहले आई शैडो लगाए, जो भी ड्रेस पहन रहीं हो उससे मेल खाती आई शैडो लगा लें। इसके बाद आप आई लाईनर लगाए। लास्ट में मस्कारा लगाएं।
ब्लश
ब्लशर हमेशा फेस के अनुसार लगाना चाहिए। ब्रश के सहारे ब्लश को चेहरे पर नीचे से ऊपर की ओर लगाना चाहिए। ध्यान रखे कि कहीं आप डार्क ब्लशर ना लगा लें।
लिप्स्टिक
आपको मार्केट में कई रंग के लिप्स्टिक मिल जाएगें। लिप्स्टिक लगाने से पहले पराइमर लगा लेना चाहिए इससे आपके लिप्स के दरार छिप जाएगें। इसके बाद आप लिप्स पर लिप लाइनर लगाए। लेकिन ध्यान रहे कि लिप्स्टिक इसके बाहर ना जाए।
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
