airbrush bridal makeup
airbrush bridal makeup

सर्दियों में ब्राइडल मेकअप में न करें ये गलतियां: Bridal Makeup Mistake

ऐसे कई मेकअप मिस्टेक हैं जिसके बारे में होने वाली दुल्हन को पता होना चाहिए ताकि वो अपनी शादी में उन गलतियों को करने से बच सकें।

Bridal Makeup Mistake: शादी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में होने वाली दुल्हन अपनी शादी में बिल्कुल परफेक्ट देखने के लिए तरह-तरह की तैयारी कर रही होंगी। इन दिनों एयरब्रश, ग्लॉसी, न्यूड और ग्लोइंग समेत कई प्रकार के मेकअप ट्रेंड में है। मगर बात जब विंटर्स की आती है, तो मौसम के अनुसार मेकअप में भी कुछ बदलाव किए जाते हैं। ताकि आपका चेहरा रूखा न लगे और कहीं ज्यादा ब्राइट न हो। ऐसे कई मेकअप मिस्टेक हैं जिसके बारे में होने वाली दुल्हन को पता होना चाहिए ताकि वो अपनी शादी में उन गलतियों को करने से बच सकें।

Also read: अपनी शादी में खुद कर रही हैं मेकअप, तो इन बातों का ध्यान रखें

primer
primer

मेकअप से पहले चेहरे पर माइश्चराइजर, सीरम और प्राइमर तीनों चीजें ज़रूर अप्लाई लगाएं। इससे मेकअप के बाद चेहरे से रूखापन दूर हो जाता है। साथ ही चेहरा पहले से ज्यादा निखरा हुआ नज़र जाता है और मेकअप के बाद चेहरे का नेचुरल ग्लो बना रहता है। लेकिन ध्यान रखें कि इनकी मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कुछ इस तरह हो दुलहन की आंखों का मेकअप: Bridal Eye Makeup
Bridal makeup mistake

मेकअप अप्लाई करने से पहले प्रोडक्टस के ब्राण्डस को ज़रूर चेक करें। लोकल मेकअप अक्सर स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा ये प्रोडक्टस स्किन की रूखेपन को भी बढ़ा सकते है। अपनी स्किन का ख्यान रखें और चेहरे पर कोई भी चीज़ लगाने से पहले हथेली पर लगाकर उसे एक बार चेक करना न भूलें।

ब्राइडल मेकअप के दौरान लिप कलर से लेकर आइशेडो कलर तक हर चीज़ का अवश्य ध्यान रखें। अपनी स्किनटोन के अनुसार से ही चेहरे पर शेड्स लगाएं। अन्यथा आपका लुक एनहेंस नहीं हो पाएगा। लहंगे को ध्यान में रखकर कलर करेक्शन करें। इसके अलावा फाउडेशन में आप सीरम एड करके चेहरे पर अप्लाई कर सकती है, ताकि मेकअप का लुक ड्राइ नज़र न आए।

Rosemary Scrub for Dry Skin
Face exfoliating

शादी से एक एक दिन पहले फेस को एक्सफोलिएट करना न भूलें। दरअसल, सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राइ नज़र आने लगती है। इससे चेहरे पर आपको नेचुरल मेकअप लुक नहीं मिल सकता है। इसके लिए शादी से एक दिन पहले चेहरे को स्कब्र करें और लगाएं। ताकि चेहरे से ड्राइ त्वचा की परत अपने आप हट सके। ऐसा करने से मेकअप के बाद आपका चेहरा ग्लोइंग नज़र आने लगेगा।

अक्सर महिलाएं मेकअप के दौरान कॉम्पैक्ट या लूज पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन जब बात विंटर ब्राइडल मेकअप की हो तो इसे अवॉयड ही किया जाना चाहिए। दरअसल, कॉम्पैक्ट या लूज पाउडर का इस्तेमाल स्किन पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल को अब्जॉर्ब करने के लिए किया जाता है। चूंकि विंटर में स्किन पहले से ही रूखी होती है, इसलिए इन मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन और भी रूखी व डल नजर आ सकती है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...