कारण
षारीरिक तनाव
किसी भी प्रकार का शारीरिक तनाव या आघात बाल झड़ने का प्रमुख कारण बन सकते है। बालों का एक जीवन चक्र होता हैः विकास अवस्था, स्थिर अवस्था, झड़ने की अवस्था। शारीरिक तनाव इस चक्र में रुकावट ला सकता है और झड़ने की अवस्था को बढ़ावा दे सकता है।
विटामिन ए की अति
विटामिन ए युक्त दवाईयॉं व सप्लिमेंट्स को ज़्यादा मात्रा में लेने से बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। बड़े लोगों में एक दिन में 5000 आई.यू. की क्षमता होती है, और बच्चों में 2500-10000 आई.यू.।
प्रोटीन की कमी
यदि आपके आहार में पूर्ण मात्रा में प्रोटीन नही है तो भी आपके बाल झड़ सकते है। प्रोटीन के सेवन में गिरावट आने के दो दिन में ही बाल झड़ने शुरू हो सकते है।
अनीमिया
हर 10 में से 1 औरत, 20 से 49 साल की उम्र में ऑरन की कमी के कारण अनीमिया की शिकार होती है। अनीमिया बाल झड़ने का प्रमुख कारण है।
ओवर स्टाइलिंग
बहुत सी महिलाएं ओवर स्टाइलिंग से बालों को नुकसान पंहुचाती हैं।
ओवर स्टाइलिंग बालों की जड़ों को खराब कर सकता है जिससे बाल झड़ने की समस्या तो बढ़ती ही है, उनके बढ़ने के आसार भी कम हो जाते हैं।
उपाय
प्याज़ का रस
बलों के लिए प्याज़ का रस सबसे पुराना व सबसे सर्वश्रेश्ठ उपाय है। इसका कारण है उसमें प्रस्तुत सल्फर जो बालों में सल्फर की मात्रा बढ़ाता है जो बालों को झड़ने से बचाता है। 10-15 मिनट लगाकर बाल धोने से बालों के झड़ने में कमी महसूस कर सकते हैं।
एलो वेरा
हफ्ते में एक-दो बार एलो वेरा के जूस से मालिश करने से बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाती है। बाल झड़ने बंद भी हो सकते है।
तेल मालिश
तेल मालिश रक्त संचार को बढ़ाकर जड़ों को मज़बूत बनाती है। हफ्ते में दो बार बालों को अच्छी मालिश दें। शैम्पू करने से 2 धंटे पहले तेल लगाएं।
सही शैम्पू चुनें
अपनी स्कैल्प के अनुसार ही शैम्पू चुनें। साथ ही, अपनी स्कैल्प के हिसाब से ही बाल धोऐं। यदि आपकी स्कैल्प ड्राइ है, तो ज़्यादा बाल न धोऐं। यदि आपकी स्कैल्प ऑयली है, तो हफ्ते में तीन बार शैम्पू करें।
महंदी
महंदी बालों को रंगने व कंडीशन करने के काम तो आती ही है, लेकिन महंदी से बालों के झड़ने की समस्या भी खत्म हो जाती है। इन कुछ बातों को ध्यान में रखें और अपने खूबसूरत बालों को झड़ने से बचाएं।
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
