ये 3 ख़ास ब्लड टेस्ट उठाएंगे बाल झड़ने के राज से पर्दा
खान पान का ध्यान रखना, जीवन शैली में सुधार लाना और योगा करने से हमारी कई सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
Hair Fall Reasons: झड़ते बालों से परेशान होने पर हम सबसे पहले शैम्पू, तेल, हेयर सीरम, मेहंदी, अंडा, दही, छांछ और ना जाने कितने ही तरह के पैक लगाना शुरू कर देते हैं। दिमाग पर जोर डालने लगते हैं आजकल हम ऐसा क्या अलग कर रहे जिसकी वजह से बाल इतनी तेज़ी से झड़ रहे हैं। खुद से ही अपने खान पान का ख्याल भी रखना शुरू कर देते हैं और साथ ही योग भी करने लगते हैं। खान पान का ध्यान रखना, जीवन शैली में सुधार लाना और योगा करने से हमारी कई सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके बाद भी अगर आपका हेयरफाल नहीं रुक रहा है तो ये सच में चिंता का विषय है। अब बारी है अच्छी तरह से ये जान लेने की आखिर ये हेयर फॉल रुक क्यों नहीं रहा है। अब जो हम आपको बताने जा रहें हैं इस पर जरा ध्यान दीजियेगा। तेज़ी से झड़ते बालों का राज़ जानने के लिए बस आपको एक छोटा सा ब्लड टेस्ट कराना है और ये ब्लड टेस्ट खुलासा करेगा आपके झड़ते बालों के पीछे छिपी वजह का।
आइये जानते हैं इस ब्लड टेस्ट के बारे में कुछ बातें।
Also read : क्या ज्यादा पसीना आना बाल झड़ने का कारण हो सकता है
बाल झड़ने के कुछ ख़ास कारण

पोषक तत्वों की कमी होना
अनुवांशिक
किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन
ख़राब जीवनशैली

तनाव
रूसी
हॉर्मोन्स का असंतुलित होना
जरुरी ब्लड टेस्ट

एक अलग तरह का कुछ ख़ास ब्लड टेस्ट जिसे हेयर लॉस पैनल के नाम से जाना जाता है। ये टेस्ट आपकी परेशानी की जड़ तक जाता है और बालों का झड़ना पतला होना इन सभी कारणों का पता लगाता है।
विटामिन डी की कमी भी हमारे बालों की जड़ों को कमज़ोर बनाती है। बालों का पतला हो जाना, बीच बीच में से टूटना, रूखा और बेजान हो जाना। ये सभी विटामिन डी की कमी दर्शाते हैं।

थायरॉयड का स्तर काम या ज्यादा होने पर ये सबसे पहले हमारे बालों पर असर डालता है, चेहरे और चिन पर हलके हलके बाल आना, साथ ही सिर के बाल तेज़ी से झड़ने लगना इस तरह का चक्र बने रहने से बालों का ख़राब होना तय है।
बालों के जरुरत से ज्यादा झड़ने पर आपका डॉक्टर इन टेस्ट में से कोई भी टेस्ट करने की सलाह दें तो तुरंत इस पर एक्शन लें देरी ना करें।
कोशिश करते रहें

बालों के जरुरत से ज्यादा झड़ने पर आपका डॉक्टर इन टेस्ट में से कोई भी टेस्ट करने की सलाह दें तो तुरंत इस पर एक्शन लें देरी ना करें।अपनी तरफ से कुछ कोशिश करने पर भी आप बालों का झड़ना एक हद तक रोक सकते हैं, क्यूंकि पूरी तरह से तो इसे एक समय के बाद और पूरी तरह से इलाज करवाने के बाद ही रोका जा सकता है। इसके लिए आप एक सबसे सरल उपाय कर सकते हैं अपने खाने में बदलाव कर के।
पौष्टिक आहार लें

समय की कमी का बहन आना बनाते हुए सबसे पहले अपना ख्याल रखें और अपने खाने में पौष्टिक चीजें शामिल करें। इसके लिए आप एक अच्छी आदत बना सकते हैं। मौसमी फल और सब्जियां जरूर खाएं, दूध, दही , छांछ, दाल आदि का सेवन अच्छी तरह करें।
