शादी की रस्मों तक तो आप अपने आंगन की बिटिया होती हैं लेकिन रिसेप्शन के दिन से दूसरे परिवार का हिस्सा हो जाती है। परिवार के इस नए सदस्य के रूप को देखने के लिए कर कोई उत्सुक होता है, ऐसे में इस दिन का मेकअप खास होना चाहिए।

  • चेहरे पर वाॅटरप्रूफ बेस लगाएं व गालों पर अपनी स्किन टोन से मैच करता ब्लशर लगाएं। चीक्स पर ब्लशर के साथ ग्लिटरिंग हाईलाइटर का प्रयोग सुंदर दिखेगा।
  • आईशैडो ड्रेस से मैचिगं या कांप्लिमेंटिगं लगाएं। इस दिन आईशैडो के लिए मल्टीकलर्स का प्रयोग भी कर सकती हैं साथ ही ग्लिटर्स का इस्तेमाल करके आंखों को सजा भी सकती हैं।
  • आईब्रोज़ के नीचे व साथ-साथ स्वरोस्की की एक लाइन लगाएं। ये आपके आई-मेकअप को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना देगा।

 

  • आई -मेकअप यदि लाइट किया है तो लिपस्टिक डार्क कलर की लगाएं लेकिन यदि आई-मेकअप डार्क है तो लाइट शेड्स की लिपस्टिक भी स्वाभाविक लगती है। बस ये शेड्स आपकी ड्रेस से मैचिंग या कांप्लिमेंटिगं होने चाहिए। ऊपर से ग्लाॅस जरूर लगा लें।
  • इस दिन क्योंकि आप साइड में बिंदियां नहीं लगाएंगी, तो ऐसे में सेंटर में बड़ी बिंदी लगाने से माथा दमकता है। सुहाग की निशानी सिंदूर जरूर लगाएं।
  • यदि आपको इस दिन सिर ढकना है तो हाईबन बनाकर साइड में एक फूल लगा सकती हैं और यदि पल्लू नहीं करना तो उसे हेयर एक्सेसरीज से भी सजाया जा सकता है।