न्यूड शेड
 
न्यूड शेड का मेकअप नेच्यूरल लुक देता है और ये ट्रेंड में रहने वाला एवरग्रीन कलर है। वर्किंग वीमेन के लिए ये अच्छा ऑप्शन है।
 
 
रिच रम कलर
 
ये शेड़ बोल्ड लुक देता है तो आप इसे लिप कलर में ट्राई करें। फेस और आंखों का मेकअप लाइट रखें। नाइट पार्टी में यह कलर ज्यादा ग्लैमरस लुक देता है।
 
 
पर्पल एंड वाइन
 
टू शेड्स में आप वाइन और पर्पल का कॉम्बिनेशन भी फॉलो कर सकती है। आई मेकअप में पर्पल कलर के डार्क और लाइट दोनों टोन को मर्ज कर के लगाएं और लिप कलर के लिए पिंकिश वाइन ट्राई करें।
 
 
पर्पल एंड ब्लैक
 
स्मोकी आई मेकअप में पर्पल एंड ब्लैक का कॉम्बिनेशन भी चुन सकती हैं।आईलिड पर ग्लिटरी पर्पल और सेंटर में ब्लैक शैडो लगाकर मर्ज करें। ऊपर वाले हिस्से में ब्लैक शैडो से हाईलाइट करें।
 
 
पीच एंड मोव
 
पीच एंड मोव का कॉम्बिनेशन अच्छा लगता है। आप मोव कलर के आई मेकअप के साथ पीच कलर की लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं।
 

 

टैंगो कलर
 
टैंगो शेड कूल लुक देता है। लाइट शेड के साथ गॉर्जियस लुक के लिए ग्लॉसी टैंगो लिप कलर के साथ लाइट ऑरेंज आईशैडो और विंग आई लाइनर ट्राई कर सकती हैं।

 

मैटेलिक ग्रीन एंड मैरून का कॉम्बिनेशन
 
ग्लैमरस लुक के लिए आप मैटेलिक ग्रीन और मैरून का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। आईलिड पर आप मैटेलिक आई शैडो लगाएं। आईलिड के ऊपरी हिस्से को मैरून शैड और निचले हिस्से को डार्क ग्रीन कलर से हाईलाईट करें।
 
 
फ्रेश पिंक टोन
 
पिंक टोन फ्रेश लुक देता है। पिंक पार्टी आई मेकअप के लिए पिंक कलर के आईशैडो को आईलिड पर और बाहरी कोने में मेटैलिक शैडो को लगाकर मर्ज करें। लिप कलर में ग्लॉसी डार्क पिंक कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
 
पीच एंड ब्लैक कॉम्बिनेशन
 
आप आई मेकअप में डिफरेंट शेड के साथ ह्रश्वले कर सकती है, जैसे कि आईलिड पर पीच कलर का आईशैडो लगा कर उसके ऊपर ब्लैक पेंसिल से बाहर की तरफ कर्व लाइन डिज़ाइन करते हुए उसे मर्ज करें ।
 
 
सफायर ब्लू
 
आई मेकअप में आप सफायर ब्लू कलर के शैड को आईलिड पर लगाकर मर्ज करें। फिर इसके बाद ब्लू आई पैंसिल से आई लाइनर और काजल लगाते हुए आपस में मर्ज करें।
 
 
बोल्ड लावा कलर
 
ये रेड और पिंक का मिक्स टोन है। मॉनसून कलर पैलेट में लावा रेड कलर ट्राई कर सकती हैं । ये शेड बोल्ड लुक देता है। इसे सिंगल कोट में डे वेयर के साथ और डबल कोट में नाईट वेयर के साथ कैरी करें।
 
 
डीप वाइन टोन
 
आप बोल्ड लुक के लिए डीप वाइन लिपस्टिक भी ट्राई कर सकती हैं। यह शेड हर स्किन टोन पर नहीं अच्छा लगता है। इसे ड्रेस के कलर के अनुरूप एह्रश्वलाई करें।
 

 

ये भी पढ़ें-

कॉरपोरेट लुक

गुनगुनी धूप में दिन का मेकअप हो कुछ ऐसा….

ऐसा हो दुल्हन की बहन का मेकअप

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।