न्यूड मेकअप के जरिए आपको पालिश्ड एवं आकर्षक लुक पा सकती हैं। हर किसी के लिए न्यूड मेकअप की परिभाषा अलग होती है। जरूरी नहीं कि आप फुल मेकअप से ही अच्छी लगे। कम मेकअप में भी आपकी सुंदरता सबकी नजरों को अपनी ओर खींच सकती हैं। आपको बता दें न्यूड मेकअप आपकी त्वचा को एवन टोन रखता है। जिससे आपका चेहरा भी निखर कर सबके सामने आ जाता है। जब भी आप त्योहारों या किसी खास मौके पर कोई भी मेक अप लुक अपनाएं तो अपने चेहरे के रंग को ध्यान में रखें। आपका मेकअप बेस जितना न्यूट्रल होगा आप उतनी ही खूबसूरत लगेगी।
डार्क स्किन के लिए
लिप्स के लिए
ब्रोंज या गोल्डन कलर का लिपस्टिक अपने होठों पर लगाएं। यह ना सिर्फ आपको शाइनर लुक देगा बल्कि आपको फैशन फॉरवर्ड भी रखेगा।
आंखों के लिए
डार्क स्किन टोन पर गोल्डन ब्राउन आईशैडो बेहद ही खूबसूरत लगता है। आप अच्छी क्वालिटी के पैलेट के जरिए अपनी आंखों को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
गालों के लिए
पिंक ब्राउन शेड में ब्शल को प्रयोग करें। इसे लगाने के बाद आपको मिलेगा परफेक्ट ग्लो।
मीडियम स्किन के लिए
लिप्स के लिए
ऐसी स्किन टोन के लिए मोव कलर का लिप शेड बिल्कुल परफेक्ट है ।यह आपकी ओवर ऑल लुक को फ्लालेस टच देता है। जिससे आप सबकी नजरों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो जाती हैं।
आंखों के लिए
इस तरह की स्किन के लिए पेल गोल्डन ब्राउन आईशैडो का प्रयोग करें। यह आपको नेचुरल लुक देगा । जिससे आपकी स्किन भी हेल्दी नजर आएगी।
चीक्स के लिए
पिंक ब्राउन में ब्लश का प्रयोग करें। इसे लगाने के बाद आपको मिलेगा परफेक्ट ग्लो।
फेयर स्किन के लिए
चीक्स के लिए
परफेक्ट लुक के लिए चीक बोंस पर अच्छे से हनी एप्रीकॉट कलर में ब्लश लगाएं। ध्यान रहे कि ब्लश को अपर स्ट्रोक के जरिए परफेक्ट फिनिश दें।
आंखों के लिए
अपने आंखों के साकेट्स पर लाइट कलर में शिमरी आईशैडो का प्रयोग करें। ब्रो बोन को हाइलाइट करने के पेल शैम्पेन कलर का आईशैडो लगाएं। इससे आपको काफी फिनिश्ड लुक मिलेगी।
लिप्स को करें एंन्हैंस
अपने लिप्स को ना तो ओवरग्लासी होने दे। ना ही मैट लगने दे। इसके लिए आप क्रीम बेस्ड लिप शेड या बाम का उपयोग कर सकती हैं। एक्सेस कलर को आप टिशू से भी साफ कर सकती हैं।
चेहरे को बनाएं अपना गाइड
अपनी त्वचा से मैच करता हुआ या फिर एक टोन डार्क ब्लश व आइ शैडो खरीदें। इससे आपका चेहरा और भी ज्यादा निखरा हुआ लगेगा।
