Holi Care Tips
Holi Care Tips

Holi Care Tips: होली का इतिहास बहुत पुराना है। पहले जहां इस त्योहार को रंग वसंत के आगमन का प्रतीक माना जाता था और असली फूलों से तैयार किए गए रंगों का इस्तेमाल उत्सव मनाने के लिए किया जाता था, वहीं अब रासायनिक और नकली रंग इसका हिस्सा बन गए हैं। इन रंगों में लीड ऑक्साइड, इंजन तेल, कॉपर सल्फेट और रोडेमाइन-बी आदि, जैसी मिलावटी चीजें होती हैं, जो कई प्रकार की एलर्जी और जलन का कारण बनती है। इन सरल सुझावों का पालन करके आप होली का भरपूर लुत्फ उठा सकती हैं।

त्वचा के लिए उपाए

Holi Care Tips
Remedies for Skin
  • होली से एक दिन पहले शरीर पर जैतून, नारियल या सरसों का तेल जरूर लगाएं, विशेष रूप से चेहरे, हाथ और पैर पर। इसके अलावा शरीर में वैसलीन या एसपीएफ-30 या अधिक वाला सनस्क्रीन लोशन लगाएं। लोशन लगाने से शरीर पर रासायनिक रंगों का हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा और त्वचा सुरक्षित रहेगी।
  • चेहरे से गुलाल हटाने के लिए चेहरे को रगड़े नहीं बल्कि क्लीन्ज़र इस्तेमाल करें और इसके बाद त्वचा को नमी देने वाले मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • चेहरे को साबुन के बजाय फेसवॉश से धोएं।
  • रंग निकालने के लिए त्वचा को हल्के हाथों से धीरे-धीरे मलें।
  • त्वचा को रंगों से बचाने के लिए ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिनसे पूरे शरीर को एक कवच मिले। सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि ये कपड़े होली के रंगों को और भी अधिक अवशोषित करते हैं।

नाखून व दांतों के लिए उपाय

Holi Care Tips
Remedies for nails and teeth
  • शरीर के साथ-साथ, नाखून का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। नाखूनों को रंग से बचने के लिए उन्हें छोटा रखें। यदि लम्बे हैं तो उन्हें काट लें और अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। दांतों की सुरक्षा के लिए दंत टोपी पहनें।
  • अगर रंग लगने से त्वचा पर किसी प्रकार की जलन महसूस हो तो उसे तुरंत साफ पानी से धो लें और धोने के बाद कैलामिन लोशन लगाएं। त्वचा पर गंभीर चोट लगने से सूर्य के प्रकाश में आने से बचें नहीं तो जलन में वृद्धि होगी।

त्वचा के लिए उबटन व पैक

Holi Care Tips
Face Pack
  • नहाने के लगभग एक घंटे पहले मुल्तानी मिट्टी को भिगोएं। होली खेलने के बाद रंग से लथपथ सारे शरीर पर इस लेप को लगाकर सुखाएं और सूखने के बाद इसे शुष्क और गर्म पानी से धो लें।
  • ऐसे रंग जो सभी साधन और तरीकों के बाद भी नहीं निकल रहे हैं उनके लिए कपड़े का एक टुकड़ा केरोसिन तेल में डुबाएं और धीरे से इसे हल्के हाथ से रगड़े ताकि रंग निकल जाए।
  • बेसन में तेल, दूध की मलाई और गुलाब जल मिलाकर इसका एक मोटा लेप बनाएं और इसे चेहरे, हाथ और पैर में अच्छी तरह से लगाएं। लेप सूखने के बाद इसे धीरे से मलें और हटा दें।
  • एक आधा कटोरी दही में दो चम्मच नींबू के रस के साथ मिश्रण बनाएं और त्वचा पर लगाएं। धीरे से रगड़ें फिर गुनगुने पानी से धो लें और हां, स्नान के बाद क्रीम जरूर लगाएं।

आंखों के लिए उपाए

Holi Care Tips
Remedies for Eyes
  • सनस्क्रीन लोशन को आंख के पास व आईलैशेज़ पर लगाएं ताकि हानिकारक प्रभावों से आंखों की रक्षा की जा सके।
  • आंखों पर यदि रंग पड़ जाए तो रंग हटाने के बाद कुछ बूंदें गुलाब जल की आंखों में डाल लें, ऐसा करने से आंखों को बहुत आराम मिलता है।
  • अगर आंखों में कुछ सूखा रंग पड़ जाए तो उसे साफ पानी से धो लें।
  • होली के दिन आंखों को साफ पानी से समय-समय पर धोते रहें। लेकिन याद रखें कि आंखों को रगडऩा नहीं है क्योंकि ऐसा करने से आंखों में जलन हो सकती है।
  • (मेडलिनक्स क्लीनिक के त्वचा रोग विशेषज्ञ व वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर पंकज चतुर्वेदी से बातचीत पर आधारित।)