ghar mein hair pack rusi dur bhagayen
ghar mein hair pack rusi dur bhagayen

Dandruff Hair Pack: अगर आप रूसी की समस्या से परेशान हैं तो दवाइयों और महंगे शैंपू कंडीशनर की बजाय घरेलू उपाय अपना सकती हैं। रूसी न केवल देखने में खराब लगता है बल्कि खुजली और जलन भी पैदा करता है। स्कैल्प में होने वाला डैंड्रफ फंगस के कारण होता है जो सिर की सतह से सीबम और डेड स्किन सेल्स से बढ़ता है। डैंड्रफ के फ्लेक्स छोटे-बड़े हर आकार के हो सकते हैं और बालों में कंघी करने से नहीं निकलते हैं।

सिर में रूसी होना आम बात है मौसम कोई भी हो बालों में रूसी की समस्या बहुत परेशान कर देती है। रूसी मुख्यत: पित्त और कफ दोष के असंतुलित हो जाने के कारण होती है। हमारे शरीर में उपस्थित कफ और वात दोष के असंतुलित हो जाने पर यह रक्त में मिलकर खून को गंदा कर देते हैं। सिर के रोम छिद्र को बंद
कर देते हैं, जिससे सिर की त्वचा रूखी होने लगती है और सिर पर पपड़ी जमने लगती है। जिसे रूसी कहते हैं।

डैंड्रफ केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से, गलत जीवन शैली, बालों में गंदगी, बालों की सही देखरेख न करने पर और गर्म पानी से सिर धोने पर भी हो सकता है। डैंड्रफ कई कारणों से हो सकता है जिसमें शुष्क त्वचा, तैलीय त्वचा, फंगल संक्रमण, विटामिन बी की कमी, मानसिक तनाव और कुछ चिकित्सीय स्थितियां भी शामिल हैं। एंटी डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल करने की बजाय घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें।
नारियल का तेल : नारियल के तेल से स्कैल्प की मालिश करने से सिर में रक्त संचार बढ़ता है जोकि स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है जिससे डैंड्रफ को कम करने में मदद मिलती है। हल्का गर्म करके नारियल का तेल स्कैल्प पर लगाएं और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। फिर माइल्ड शैंपू से धो लें।
नारियल तेल और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर शैंपू कर लें। बेहतर परिणाम के लिए आप इसका हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा : डैंड्रफ की समस्या खत्म करने के लिए बालों पर एलोवेरा लगाना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा अपने एंटीफंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण डैंड्रफ के लिए प्रभावी हो सकता है। यह खुजली और सिर की जलन को शांत करने में भी मदद कर सकता है। जेल को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर हल्के शैंपू से अच्छी तरह धो लें। आप इस प्रक्रिया को हफ्ते
में 2 से 3 बार दोहरा सकते हैं। हालांकि सीधे बालों पर एलोवेरा जेल लगाने से पहले आपको एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लेना चाहिए।

Dandruff Hair Pack
Dandruff Remedy

एलोवेरा जेल में नींबू की कुछ बूंदें और ग्लीसरीन मिला लें। अब इस मिश्रण को लें और स्कैल्प पर इससे मसाज करें। 15 मिनट मसाज करने के बाद इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से बालों
को धो लें। बालों को धोने के लिए माइल्ड शैंपू और कंडिश्नर का ही इस्तेमाल करें। नींबू का रस और एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में मिलाकर धीरे-धीरे स्कैल्प पर लगाएं और आधा घंटा बाद पानी से धो डालें। दही
और एलोवेरा का मिश्रण बालों के डैंड्रफ का प्रभावी उपाय है। इसके लिए एक बाउल में 3 चम्मच दही लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच नींबू का रस डालकर मिला लें। इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दे और बाद में माइल्ड शैंपू से बालों को धोकर साफ कर लें। 1 से 2 बार इस्तेमाल करने के बाद ही आपको इस दही का असर दिखने लगेगा।
दही : दही में एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं। दही को स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
एक कटोरी दही को बालों की जड़ों से सिरों तक उंगलियों से मलते हुए लगाएं और आधा घंटा बाद बालों को ताजे पानी से धो डालें।
मेथी : डैंड्रफ हटाने में मेथी के दानों का उपयोग भी काफी सहायक सिद्ध होता है। इसके लिए मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह इन दानों को पीसें और बालों पर लगाकर आधे घंटे बाद ताजे
साफ पानी से धो डालें या फिर आप मेथी को तेल में खौला कर फिर इस तेल को ठंडा करके लगा सकते हैं। मेथी दानों में विटामिन सी, आयरन, पौटेशियम, निकॉटिनिक एसिड और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो बालों की कई दिक्कतों को दूर कर देती है।

तुलसी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। तुलसी के एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण रूसी से लड़ने में मदद कर सकते हैं। नहाने के बाद सूर्य की किरणों में गीले बालों को सूखाना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणों में विटामिन तत्व पाये जाते हैं जो रूसी को कम करने में मदद करते हैं।

दही को रूसी का रामबाण नुस्खा कहा जाता है। इससे बालों की अच्छी सफाई हो जाती है। दही में नींबू का रस, बेसन या अदरक मिलाकर भी सिर पर लगाया जा सकता है।