Aashi Tripathi Debut
Aashi Tripathi Debut

Overview: Pankaj Tripathi की बेटी Aashi ने 18 साल की उम्र में किया एक्टिंग डेब्यू

Who Is Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। एक्टर पंकज त्रिपाठी ने एक लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। इन दिनों पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी चर्चाओं में बनी हुई हैं। ऐसे तो आशी सोशल मीडिया की दुनिया से काफी दूर रहती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया है, जिससे वह लाइमलाइट में बनी हुई हैं। आशी ने महज 18 साल की उम्र में ही अपना पहला म्यूजिक वीडियो 'रंग डारो' से तहलका मचा दिया है। आइए जाने, कौन है पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी? 

Aashi Tripathi Debut: पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। एक्टर पंकज त्रिपाठी ने एक लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। इन दिनों पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी चर्चाओं में बनी हुई हैं। ऐसे तो आशी सोशल मीडिया की दुनिया से काफी दूर रहती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया है, जिससे वह लाइमलाइट में बनी हुई हैं। आशी ने महज 18 साल की उम्र में ही अपना पहला म्यूजिक वीडियो ‘रंग डारो’ से तहलका मचा दिया है। आइए जाने, कौन है पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी? 

खूबसूरती में देती हैं स्टार किड्स को टक्कर

इन दिनों सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी का म्यूजिक वीडियो ‘रंग डारो’ काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आशी ने इस म्यूजिक वीडियो में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। आशी खूबसूरती के मामले में बड़े-बड़े स्टार किड्स को भी टक्कर देती हैं। 

वायरल हो रही है आशी 

YouTube video

आशी का म्यूजिक वीडियो ‘रंग डारो’ 14 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुआ था। वीडियो में आशी की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया। इस साल कई स्टार किड्स ने डेब्यू किया है, इस लिस्ट में अब आशी त्रिपाठी का नाम भी जुड़ चुका है। आशी महज 18 साल की हैं और फिलहाल वह  मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आशी एक्टिंग की दुनिया में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं। इस म्यूजिक वीडियो के कंपोजर अभिनव आर कौशिक ने वीडियो में आशी को लाने के लिए उनकी मॉम मृदुला को अप्रोच किया था। पंकज त्रिपाठी भी आशी के एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार थे। 

आशी के डेब्यू पर इमोशनल हुए पंकज त्रिपाठी 

बेटी के ऑनस्क्रीन डेब्यू से पंकज त्रिपाठी काफी इमोशनल नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपनी बेटी को ऑन स्क्रीन देखना मेरे और मेरी पत्नी के लिए काफी इमोशनल और प्राउड मूमेंट है। अब उन्हें आशी के आगे के सफर का बेसब्री से इंतजार है। 

आशी के म्यूजिक वीडियो को मिल रहा है प्यार 

आशी के म्यूजिक वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके वीडियो पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। वीडियो में उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कई फैंस तो उनकी एक्टिंग को बड़े-बड़े स्टार किड्स से बेहतर बता रहे हैं। दरअसल, आशी त्रिपाठी की सादगी और सुंदरता ने सभी का मनमोहन लिया है। ‌

रंग डारो की टीम

रंग डारो को मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है। अभिनव आर. कौशिक ने इसे कंपोज किया है। वीडियो में आशी ने सफेद रंग की साड़ी पहनकर सभी के दिलों पर अपनी एक खास छाप छोड़ी है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...