Affordable Eyeliner Brands
Affordable Eyeliner Brands Credit: Instagram/karisma Kapoor/Kareena Kapoor

Affordable Eyeliner Brands: क्या आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना ग्लैमरस और स्टनिंग लुक पाना चाहती हैं? इसके लिए हम आपके लिए 6 बजट फ़्रेंडली आईलाइनर लाए हैं, जो आपके आंखों को खूबसूरत बनाकर आपके मेकअप को आसानी से निखार सकते हैं। चाहे आप लंबे समय तक टिकने वाले, स्मज-प्रूफ़ फ़ॉर्मूला को पसंद करती हों या बोल्ड, रिच पिगमेंटेड शेड्स, आपके लिए ये 6 आईलाइनर बिल्कुल सही हैं। 

Blue Heaven Eyeliner
Blue Heaven Eyeliner Credit: Amazon

यह वाटर प्रूफ आईलाइनर हर मौके के लिए एकदम सही और वाइब्रेंट शेड्स प्रदान करता है, इसे लगाने से आपकी आंखें बोल्ड स्टेटमेंट देती हैं। लिक्विड जेल मैट्रिक्स फॉर्मूला के साथ डिजाइन किया गया यह आईलाइनर आसानी से लग जाता है। एक बार लगने के बाद यह जल्दी सूख जाता है और घंटों तक लगा रहता है। चाहे आप सटल लुक चाहती हों या विंग्स इफेक्ट, यह आईलाइनर लंबे समय तक टिका रहता है। क्लासिक ब्लैक सहित यह तीन खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है। यह सिर्फ 65 रुपये का है।

Glam21 HD Dense Black Eyeliner
Glam21 HD Dense Black Eyeliner

ग्लैम21 एचडी डेंस आईलाइनर से बोल्ड, हाई-डेफ़िनेशन वाली आंखें मिलती हैं। यह आईलाइनर सिर्फ एक स्ट्रोक में डार्क शेड और शानदार चमकदार फिनिश देता है। यह स्मज प्रूफ, वॉटर प्रूफ और फ्लेक प्रूफ है, जो 12 घंटे तक लगा रहता है। चाहे आप एक पतली, चिकनी रेखा या विंग्ड, ग्राफ़िक डिजाइन चाहते हों, इसका ब्रश शानदार तरीके से काम करता है। इसकी टैटू जैसी इन्टेन्सिटी और चमकदार फिनिश आपकी आंखों को खूबसूरत बनाए रखती है। यह डिस्काउंट के बाद 140 रुपये का है।

Swiss Beauty Matte Max Eyeliner
Swiss Beauty Matte Max Eyeliner Credit: Swiss Beauty

स्विस ब्यूटी मैट मैक्स आईलाइनर एक बोल्ड, मैट फिनिश वाला है और पूरे दिन टिकता है। इसके फाइन टिप एप्लीकेटर ब्रश के साथ इसे लगाना बहुत आसान है। यह  यह सटीक, सहज अनुप्रयोग प्रदान करता है, जो विंग्ड और सटल लुक दोनों के लिए एकदम सही है। इसका रिच और इन्टेन्स कलर पेऑफ आपकी आंखों को सिर्फ एक स्ट्रोक में एक शानदार मैट लुक देता है। इसका स्मज-प्रूफ, लंबे समय तक चलने वाला फ़ॉर्मूला सुनिश्चित करता है कि आपका आईलाइनर घंटों तक टिका रहे। यह एक क्रूएल्टी फ्री आईलाइनर है, जो आपकी आंखों को बेदाग, बोल्ड आई लुक देता है। 

L.A Girl Gel Eyeliner
L.A Girl Gel Eyeliner Credit: lagirlusa

जेल आईलाइनर पॉट के साथ अपनी आंखों के लुक को खूबसूरत बनाएं। यह अधिक पिगमेंटेड जेल फ़ॉर्मूला आसानी से ग्लाइड होता है, जिससे आप शार्प विंग्स, बोल्ड ग्राफ़िक लाइन्स या स्मोकी आई लुक पा सकती हैं। यह एक स्मज-प्रूफ़ और वॉटर-रेज़िस्टेंट फ़ॉर्मूला है, जो लंबे समय तक टिकता है। इसलिए एक बार जब आप अपना लाइनर परफेक्ट कर लेते हैं, तो उसे दोबारा लगाने की जरूरत नहीं होती। यह प्रो ब्रश एंगल्ड लाइनर ब्रश के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे लगाना आसान है।

Lakme Insta Liner
Lakme Insta Liner Credit: lakmesalon

लैक्मे इंस्टा लाइनर वॉटर रेसिस्टेंट फ़ॉर्मूला के साथ है, जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई स्मज या फ़ेल्डिंग न हो और आपका लुक पूरे दिन बरकरार रहे। इसका डार्क और डीप कलर आपकी आंखों को खूबसूरत बनाता  है। इसका स्मूद ब्रश एप्लीकेटर आसानी से ग्लाइड होता है। इन्स्टेन्ट टच अप के लिए आप इसे आसानी से अपने  बैग में रख सकती हैं। यह सिर्फ 145 रुपये में मिल रहा है।

Dazzler waterproof eyeliner
Dazzler waterproof eyeliner Credit: Dazller

डैजलर वॉटर प्रूफ आईलाइनर को किसी भी मौसम का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह वॉटर प्रूफ और स्मज प्रूफ आईलाइनर है, जिसका हाई प्रिसिशन फ्लेक्सी टिप नायलॉन एप्लीकेटर एक ही स्ट्रोक में परफेक्ट विंग्स या कैट आई देता है। इसके जल्दी सूखने वाले फ़ॉर्मूला के साथ यह पूरे दिन टिका रहता है। यह आईलाइनर 6 खूबसूरत रंगों में आता है। इसकी कीमत सिर्फ 99 रुपये है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...