Vintage Look
vintage look

Vintage Look: ऑफिस में सभी लोग ऐसे आउटफिट पहनते हैं जो उन्हें फॉर्मल और ब्यूटीफुल दिखाने का काम करें। लड़कियां खास तौर पर अपने आउटफिट और मेकअप पर ध्यान देती है क्योंकि उन्हें हर मौके पर सुंदर दिखना पसंद होता है। वैसे तो वेस्टर्न आउटफिट ऑफिस के हिसाब से अच्छे होते हैं लेकिन इंडियन आउटफिट की बात ही अलग है।

अगर आप भी एथनिक आउटफिट पहनने के शौकीन हैं तो आप सूट, साड़ी, इंडोवेस्टर्न कई तरह के ऑप्शन चुन सकती हैं। सूट में आप स्ट्रेट कट, अनारकली, पटियाला, पेंट, प्लाजो ट्राई कर सकती हैं। अगर आप आउटफिट में विंटेज लुक का तड़का लगाना चाहते हैं तो पोल्का प्रिंट के आउटफिट पहन सकते हैं। पोल्का प्रिंट एक ऐसा डिजाइन है जो हमेशा फैशन और ट्रेंड में बना रहता है। चलिए हम आपको कुछ विंटेज पोल्का आउटफिट दिखाते हैं, जो आप ऑफिस में पहन सकते हैं।

अगर आपको क्लासिक लुक चाहिए तो ब्लैक एंड व्हाइट कांबिनेशन का खूबसूरत पोल्का डॉट सूट पहन सकते हैं। ये आपको प्रोफेशनल बनाने का काम करेगा। आप इसे प्लाजो के साथ पहन सकती हैं।

black and white polka suit
black and white polka suit

अगर आपको अपने लुक में मॉडर्न तड़का लगाना तो शॉर्ट अनारकली पोल्का सूट पहन सकते है। शॉर्ट कुर्ती के साथ आप अगर इसी तरह का पेंट पहनेंगे तो अच्छा रहेगा। इसके साथ ओपन हेयर और लॉन्ग इयररिंग अच्छी लगती है।

अगर आपको ऑफिस में सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहिए तो व्हाइट पोल्का डॉट प्रिंट सूट पहना जा सकता है। इस तरह का सूट अनारकली और स्ट्रेट कट दोनों में अच्छा लगेगा। इसके साथ प्लाजो पहना जा सकता है।

white polka print suit
white polka print suit

अगर आपको इंडो वेस्टर्न लुक पसंद है, तो आप इसमें भी पोल्का डॉट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का कुर्ता पैंट या प्लाजो के साथ पहना जा सकता है। इसे पहनने पर आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों ही लुक एक साथ मिलेंगे।

पिंक कलर का पोल्का डॉट सूट भी पहनने में बहुत प्यारा लगेगा। आप इसमें पफ स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ मैचिंग पेंट, हूप इयररिंग अच्छे लगेंगे।

pink polka dot suit
pink polka dot suit

व्हाइट और रेड का कॉम्बिनेशन भी बहुत खूबसूरत लगता है। वन फोर्थ स्लीव्स का कुर्ता प्लाजो के साथ के साथ बेस्ट रहेगा। इसके साथ आप लॉन्ग इयररिंग पहन सकती हैं। सेंटर पार्टेड ओपन हेयर इसके साथ अच्छे लगेंगे।

आप अगर शानदार लुक चाहती हैं तो येलो और व्हाइट पोल्का डॉट सूट पहन सकती हैं। स्ट्रैपी स्लीव्स का ये कुर्ता प्लाजो और सेम चुन्नी के साथ अच्छा लगेगा। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी अच्छी लगेगी। आप लो पोनीटेल भी बना सकते हैं।

जब भी आप पोल्का प्रिंट आउटफिट पहनें इसके साथ मिनिमल मेकअप और ज्वेलरी कैरी करें। इसके साथ जो फुटवियर आप पहनेंगी वो अगर न्यूट्रल शेड्स में होंगे तो अच्छा रहेगा। सटल मेकअप आपके लुक को बैलेंस करने का काम करेगा। आप आउटफिट के हिसाब से हैंडबैग कैरी कर सकते हैं।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...