क्या आप सही तरीके से फेस वॉश कर रही हैं? क्या आपको पता है कि चेहरा किस तरह से धोया जाए कि उसके पोर्स से सारी गंदगी साफ़ हो जाए? फेस वॉश करते समय लड़कियां जाने अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिससे उनकी स्किन को नुकसान पहुँचता हैं। यहां तक गलत तरीके से चेहरे को साफ़ करने से आपकी स्किन में इंफेक्शन भी हो सकता है। चेहरे को साफ़ करने के लिए अक्सर पानी व फेस वॉश यूज़ किया जाता हैं इसलिए आज हम फेस को साफ़ करने की सही विधि बताने जा रहे हैं।

  1. फेस वॉश यूज़ करने से पहले अपना चेहरा गीला करें फिर फेस वॉश अप्लाई करें। कभी भी फेस को गर्म पानी से ना धोएं। ऐसा करने से आपकी स्किन रूखी हो सकती है। हमेशा नार्मल वॉटर का ही प्रयोग करें।
  2. चेहरे को साफ़ करने के लिए हमेशा सही क्लींज़र का चुनाव करें, जिससे आपकी स्किन का PH लेवल मेन्टेन रहे। अपने चेहरे की गंदगी को साफ़ करने के लिए हो सके तो माइल्ड और नेचुरल क्लीन्ज़र का ही प्रयोग करें।
  3. फेस वॉश करने से पहले चेहरे पर लगा हुआ मेकअप हटाना बहुत जरुरी होता है। इसके लिए मेकअप रिमूवर का उपयोग करें फिर फेस वॉश करें। ऐसा करने से आपका चेहरा अच्छे से साफ होगा।
  4. क्‍लॉकवाइज डायरेक्‍शन में ही फेस वॉश करें। हमेशा हल्के हाथों से ही अपने चेहरे को साफ करें। कभी भी तेज हाथो से रगड़ कर चेहरे को साफ़ नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से स्किन-सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है।
  5. फेस को वॉश करने के बाद मॉश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनी रहेगी।