AC खरीदने से पहले कुछ बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए
एनर्जी एफिशियंसी वाला एसी सबसे अच्छा होता है क्योंकि इससे बिजली की खपत भी कम होती है।
AC Buying Guide: मई का महीना आते ही गर्मी का पारा चढ़ना शुरू हो गया है और लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। ये साल का वो समय है जब बहुत सारे लोग नया एसी खरीदना चाहते हैं। एसी खरीदने से पहले उनके मन में कई शंकाएं और सवाल हो सकते हैं। हालांकि, किसी भी बाकी टेक्निकल प्रोडक्ट की तरह मार्केट में चुनने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं और बिना किसी पूर्व अनुभव वाले ग्राहक के लिए, सही एयर कंडीशनर का चयन करना एक कठिन काम साबित हो सकता है। अपने एयर कंडीशनर की खरीदारी को अंतिम रूप देने से पहले आपको इस बारे में विचार करना चाहिए:
रूम साइज़ के हिसाब से एसी की कैपेसिटी चुनें
एसी खरीदने से पहले अपने कमरे के आकार के अनुसार सही एयर कंडीशनर चुनना ज़रूरी है। एसी की कैपेसिटी हमेशा कमरे के आकार पर निर्भर होनी चाहिए। अगर एसी छोटे कमरे के लिए है, मान लीजिए 100-120 वर्ग फुट, तो 1 टन एसी पर्याप्त है। बड़े कमरों के लिए, 1.5 टन या 2 टन जैसी बड़ी क्षमता वाला एसी चुनें।
फ्लोर और धूप की मात्रा के आधार पर AC चुनें
एसी की कैपेसिटी का चुनाव फ्लोर और कमरे में आने वाली धूप की मात्रा पर भी निर्भर करता है। अगर पांचवें फ्लोर पर रहते हैं, तो प्रभावी कूलिंग के लिए एसी की कैपेसिटी कम से कम 0.5 टन बढ़ाना सुनिश्चित करें।
कमरे और जरूरत के हिसाब से चुनें विंडो एसी
अगर आपको कंफ्यूज़न हैं तो इसके बारे में जान लें। आपको कमरे और अपनी ज़रूरत के हिसाब से एसी का प्रकार चुनना चाहिए। यानी आपको स्प्लिट एसी लेना है या विंडो एसी यह इसी पर निर्भर करता है। हालाँकि दोनों एसी समान रूप से प्रभावी हैं। इन दोनों एसी में सिर्फ फीचर्स और पैसे की कीमत को लेकर अंतर है।विंडो एसी सस्ते होते हैं, लेकिन कम फीचर्स वाले होते हैं। वहीं स्प्लिट एसी कई फीचर्स के साथ महंगे हैं जैसे स्लीप मोड, टर्बो कूलिंग, ध्यान दें कि स्प्लिट एसी किसी भी कमरे में फिट किए जा सकते हैं। हालांकि, विंडो एसी के लिए आपको एक सही विंडो की जरूरत होगी जो एसी के डायमेंशन से मेल खाती हो।
ज़्यादा एनर्जी एफिशियंसी वाला एसी चुनें
एसी खरीदने से पहले एनर्जी एफिशियंसी देखना बेहद जरूरी है। किसी भी इंसान को एक ऐसा एसी चाहिए होगा जो कमरे को ज्यादा से ज्यादा कूलिंग करें, निर्णय लेते समय एनर्जी एफिशियंसी सबसे महत्वपूर्ण मापदंडों में से एक है। कोई भी व्यक्ति एक ऐसा एसी चाहता हैं जो अधिकतम कूलिंग पैदा करे, लेकिन कम से कम बिजली की खपत करे। एक एसी की एनर्जी एफिशियंसी के लिए मीट्रिक डिवाइस की स्टार रेटिंग है, जिसे ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा मानकीकृत किया गया है। 5 स्टार वाले एसी के विकल्पों की तुलना में महंगा होगा, ऐसा इसलिए क्योंकि ये एनर्जी एफिशिएंट होते हैं और लंबे समय में ये जेब पर भी हल्के साबित होते हैं। अगर आपके पास उस तरह का बजट है तो 5 स्टार एसी लेना आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित होगा।
हमेशा इनवर्टेड एसी लें
इन्वर्टर एसी खरीदना एक बेहतर विचार है क्योंकि वे बिजली की खपत को कम करने और दक्षता बढ़ाने में मदद करते हैं।
जरूरत पड़ने पर ही अतिरिक्त एयर फिल्टर का विकल्प चुनें
कुछ एसी एडिशनल एयर फिल्टर के साथ आते हैं जैसे ओडोर रिमूवल, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर पर ध्यान दें, क्योंकि एसी निर्माता इन फिल्टर्स के लिए प्रीमियम चार्ज कर सकते हैं।
स्मार्ट एसी या नॉन स्मार्ट एसी
कई ऐसे भी ऐसी आते है जिनमें वाई-फाई लगा होता है। जैसे वॉयस कमांड सपोर्ट, शेड्यूलिंग, ऑटो टेम्परेचर कंट्रोल, लेकिन वाई-फाई एसी महंगे आते हैं और एक साधारण स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल करके नियमित एसी को स्मार्ट में बदला जा सकता है।
नॉइस लेवल के आधार पर एसी यूज करें
यदि आप कच्ची नींद लेने वालों में से हैं या अपने बच्चों के कमरे के लिए एसी खरीदना चाहते हैं, तो क्वाइट मोड या ब्रीज़ मोड के साथ आने वाले एसी के बारे में विचार करें। यह भी ध्यान दें कि स्प्लिट एसी की तुलना में विंडो एसी लाउड होते हैं। इन दिनों एसी में एयरफ्लो और स्विंग सेटिंग्स के भी विकल्प होते हैं। ये विकल्प कूलिंग स्तर को सेट करने की अनुमति देते हैं और एसी के नॉइस लेवल को कम करने में भी योगदान करते हैं।
घर में रहने वालों की संख्या के आधार पर एसी खरीदें
हमेशा ध्यान रखें कि भीड़-भाड़ वाले कमरे में गर्मी बढ़ जाती है और इसलिए एक बड़ी एसी कूलिंग यूनिट की ज़रूरत होती है।
इंस्टॉलेशन और मेनटेनेंस

अपने एसी का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करने के लिए यह ज़रूरी है कि इसे किसी अधिकृत डीलर से ठीक से इंस्टॉल करवाया जाए। स्प्लिट एसी में एक कंप्रेसर यूनिट होता है जबकि विंडो एसी बस एक विंडो से जुड़ा होता है। इंस्टॉलेशन प्रोसेस में कोई खामी नहीं होनी चाहिए और एयर कंडीशनर को नियमित रूप से मेनटेन रखा जाना चाहिए और साफ किया जाना चाहिए। अपने डीलर के निर्देशों का पालन करें कि कैसे नियमित रूप से फ़िल्टर और एसी के बाकी कम्पोनेंट्स की सर्विसिंग की जानी चाहिए।
