बारिश के मौसम के बाद इन 5 गलतियों के कारण बिगड़ सकता है AC का मिजाज: AC Repairing Tips
AC Repairing Tips

बारिश के मौसम के बाद इन 5 गलतियों के कारण बिगड़ सकता है AC का मिजाज : AC repairing tips

अगर आप कुछ सामान्य गलतियों से बचते हैं, तो आप अपने AC की उम्र बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं वे 5 आम गलतियां जो बारिश के मौसम के बाद AC की कार्यक्षमता बिगाड़ सकती हैं:

AC Repairing Tips: बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और ताजगी लेकर आता है, लेकिन इसके बाद एयर कंडीशनर की हालत में कुछ खराबी आ सकती है, जिससे उसके काम करने की कैपेसिटी में कमी आ सकती है। बारिश के बाद की नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव, कई बार AC के अंदर काफी सारी दिक्कतें बढ़ा सकता है। अगर आप कुछ सामान्य गलतियों से बचते हैं, तो आप अपने AC की उम्र बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं वे 5 आम गलतियां जो बारिश के मौसम के बाद AC की कार्यक्षमता बिगाड़ सकती हैं:

Also read: AC Buying Guide: इस गर्मी नया AC खरीदने की है प्लानिंग, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

1. AC की समय पर सफाई न करना

AC Repairing Tips
AC cleaning

बारिश के मौसम के बाद आपके AC में गंदगी और धूल जमा हो जाती है। बारिश के समय हवा में नमी बढ़ जाती है, और यह नमी AC के फिल्टर्स और कॉइल्स जमा हो जाती है। यदि AC की समय-समय पर सफाई नहीं की जाती, तो यह गंदगी उसके कूलिंग सिस्टम को प्रभावित करती है। फिल्टर में जमी गंदगी से ठंडी हवा सही तरीके से पास नहीं हो पाती, जिससे कूलिंग प्रोसेस धीमी हो जाती है, इससे न सिर्फ बिजली की खपत भी बढ़ती है बल्कि AC में भी खराबी आ सकती है।

2. AC को तुरंत चालू करना

बारिश के बाद ज्यादातर लोग AC को तुरंत चालू कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना गलती साबित हो सकता है। बारिश के बाद की नमी और वातावरण में मौजूद धूल-कण आपके AC के कॉम्प्रेसर को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए AC को चालू करने से पहले उसकी सही सही से जांच कर लें कि उसमें नमी न हो। बिना जांचे AC चालू करने से यह खराब हो सकता है।

3. AC के आउटडोर यूनिट की अनदेखी करना

Outdoor unit
Outdoor unit of AC

AC के आउटडोर यूनिट को कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। बारिश के मौसम में आउटडोर यूनिट पर धूल और गंदगी जम जाती हैं, जो एयरफ्लो में रुकावट बना देती है। इसके अलावा, बारिश के बाद नमी से आउटडोर यूनिट के अंदर जंग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए, बारिश के बाद आउटडोर यूनिट की सफाई जरुर करें। अगर संभव हो, तो आउटडोर यूनिट को कवर करके रखें ताकि वह धूल और पानी से सुरक्षित रहे।

4. वोल्टेज फ्लक्चुएशन की अनदेखी

बारिश के बाद कई बार वोल्टेज फ्लक्चुएशन होने लगता है, जिससे आपके AC में खराबी का खतरा बढ़ सकता है। वोल्टेज फ्लक्चुएशन के कारण AC का कॉम्प्रेसर और सर्किट बोर्ड खराब हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए AC में स्टेबलाइजर का उपयोग करना आवश्यक है, ताकि बिजली के झटके से बचा जा सके।

5. AC के ड्रेन पाइप की सफाई न करना

drain pipe cleaning
drain pipe cleaning

बारिश के मौसम के बाद AC के ड्रेन पाइप में पानी और नमी जमा हो जाती है। अगर इस पाइप की समय पर सफाई नहीं की जाती, तो यह पाइप ब्लॉक हो सकता है, जिससे पानी लीक हो सकता है और कमरे में नमी बढ़ सकती है। ड्रेन पाइप के ब्लॉक होने से AC के इंटरनल पार्ट में भी पानी जमा हो सकता है, जो आपके AC के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए, ड्रेन पाइप की समय-समय पर जांच और सफाई जरूर करें।

तो ये हैं कुछ गलतियां जो बारिश के बाद आपके AC के लिए खतरनाक हो सकती है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...