Maintain Straight Hair: महिलाओं में स्ट्रेट बालों का चलन काफी चर्चा में है। लेकिन सीधे बालों को मेटेंन करना आसान बात नहीं होती, इस लुक को बनाए रखने के लिए सही खान-पान का ध्यान रखना होता है और जो प्रोडेक्टस हेयर केयर के लिए इस्तेमाल कर रहे है उसे भी सोच-समझ कर यूज करना होता है। जाहिर सी बात है अपने बालों को दिन भर सुंदर दिखाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है। सवाल ये उठता है कि क्या आपके बाल बहुत ज्यादा उलझे, रफ और भद्दे नजर आते है। क्या आपको रात में सोने से पहले ये चिंता सताती है कि सुबह उठकर आपके बाल स्ट्रेट नहीं उलझे हुए नजर आएंगे, अगर हां…तो आपको हेयर केयर रुटीन और बालों की खास देखभाल करनी होगी…आज हम बाताएंगे कि कैसे अपने बालों को सीधा रखा जाए?
रात को सोने से पहले क्या करें
अगर आप हेयर बैंड लगा कर सोती है तो इससे लगाना बंद कर दें, क्योंकि हेयर बैंड लगाने से आपके बाल सुबह तक उलझ जाएंगे, बालों को सीधा रखना चाहतीं है तो रात के वक्त हेयर स्टाइल न बनाए, जिस दिन बालों को धोना होता है उसके एक दिन पहले नायरियल या सरसों का तेल लगाए, जिससे आपके बाल शाइनी तो होंगे ही इसके साथ मजबूत भी होंगे।

ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें
ड्राई शैंपू को रात को सोने से पहले स्प्रे की तरह यूज करें, ऐसा करने से आपके बालों से ऑयल चला जाएगा और पसीना आने पर बैक्टेरिया का सामना नहीं करना पड़ेगा, ड्राई शैंपू को लगाने से बालों में चिपचिपाहट नहीं होगी। ऐसा करने से आपके सीधे बाल लंबे वक्त तक चलने वाले है।

बालों में जान लाने के लिए खान-पान का ध्यान रखें
भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर आप खाने-पीने में कुताही बरतते है। कई बार वक्त पर खाना नहीं खाते, जिसका सीधा असर बालों पर पड़ता है। अहम बात ये है कि खाना समय पर खा भी लें, लेकिन सही डाइट के साथ नहीं खाया तब भी आपके बाल बेजान हो जाएंगे, इसलिए दुध, दही, सलाद, हरी सब्जियां, अंडा, फिश जैसी चीजों को हर रोज डाइट में शामिल करें, इससे आपके बालों को मजबूती मिलेगी और दो मूहे बाल नहीं होंगे…

बालों को सीधा कराने के लिए आपने बालों में ट्रिटमेंट करवाया है और आप उन्हें पहले जैसा खराब नहीं होने देना चाहती तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें ताकी लंबे वक्त तक आपके बाल सीधे रहे…
