अप्पम मेकर में कैस बनाएं सूजी के अप्पे
बिना सांचे में सूजी के अप्पे बनाने की विथि भी यहां जानिए।
Rava Appe: कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आज नाश्ते में क्या बनाएं तो ज्यादा न सोचे, बिना सूजी के अप्पे तैयार कर लीजिए। सूजी के अप्पे को अप्पम मेकर में बना सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास अप्पम मेकर नहीं है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप अप्पम मेकर के बिना भी सूजी के अप्पे बना सकते हैं। तवे पर भी अप्पे तैयार कर सकते हैं। ये अप्पम मेकर में बने सूूूजी के अप्पे की तरह ही बनेंगे। इसलिए अप्पम मेकर न होने पर सूजी के अप्पे बनाने के चूके नहीं।
सूजी के अप्पे की रेसिपी
सामग्री
- सूजी – 1 कप
- दही – 1 कप
- इनो फ्रूट साल्ट – 1 टीस्पून
- प्याज बारीक कटा हुआ – 1 कप
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई – 2
- हरी धनिया बारीक कटा हुआ – 1 टेबलस्पून
- राई – 1 टीस्पून
- करी पत्ते – 5-6
- पानी – 1 कप
- तेल – 2 टेबलस्पून
- स्वादानुसार नमक
विधि
- सूजी के अप्पे बनाने के लिए एक बर्तन में सूजी डालें। इसमें दही मिला दें और पानी डालते हुए बैटर तैयार कर लें। इस बैटर को कम से कम 15 मिनट तक अलग रख दें।
- एक तड़का पैन में एक टीस्पून तेल डाल के गरम कर लें। इसमें राई, डालकर चटकाएं। फिर करी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज डाल के हल्का गुलाबी होने तक भूनने दें।
- इसके बाद इसमें हरा धनिया डालें और अब तैयार मिश्रण को सूजी के बैटर में डाल दें। फिर इसमें नमक और इनो डालकर मिलाएं।
अप्पम मेकर में बनाने का तरीका

- अब अप्पम मेकर लें। इसे प्रीहिट करें। इस पर तेल लगाएं और फिर बैटर डालते जाएं। गैस की आँच को धीमी रखे ताकि अप्पे नीचे से जले नहीं।
- अप्पम मेकर को एक-दो मिनट के लिए ढक दें, ताकि ये अच्छे से पक जाए। उसके बाद ढक्कन को हटाकर देख लें और चम्मच की मदद से सारे अप्पे पलट दें और एक मिनट पकने दें।
- अब अप्पे निकाल लें। सूजी अप्पे तैयार है और इसी तरह से सारे अप्पे बना लें। इसके बाद गर्मा-गर्म सूजी के अप्पे नारियल की चटनी या फिर हरी चटनी के साथ सर्व करें।
तवे पर बनाने का तरीका
- अगर आपके पास अप्पम मेकर नहीं है, तो भी स्वादिष्ट अप्पे बना सकते हैं। अप्पे को तवे पर भी बना सकते हैं। तवे को गैस पर रखे और तवे पर तेल लगाए।
- गैस को पहले मध्यम आँच पर रखें। जब तवा गर्म हो जाए, तो बैटर डाले। बैटर डालते समय ध्यान रखें कि इन्हें गोल डालें ताकि दिखने में ऐसे लगे जैसे अप्पम मेकर में बनाए हो। इनको सेकते समय गैस की आँच को धीमा कर लें। थोड़ा सा तेल भी डालें। एक तरफ सिक जाने के बाद इसे पलट दें। ये अप्पम मेकर में बनने वाले अप्पे की तरह ही बन जाएंगे।
