Top 10 Appe Pan
Top 10 Appe Pan

Top 10 Appe Pan: अगर आप साउथ सिनेमा के फैन है तो साउथ इंडियन फूड भी आपकी पसंदीदा भोजन की लिस्ट में जरूर शामिल होगा। और अगर आपने साउथ इंडियन फूड खाया है तो अप्पे भी जरूर खाये होंगे। अप्पे बनाने के लिए एक खास तरह के पैन की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में हम अप्पे पैन के ब्रांड की सीरीज लेकर आये हैं। तो चलिए देखते हैं गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज-

क्राफ्टन अप्पे मेकर

12 कप वाला यह पैन डाय-कास्ट अल्युमीनियम पैन है, जिसमें नॉन-स्टिक कोटिंग है। यह नॉन-टॉक्सिक कुकवेयर है जिसको आपकी सेहत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह गैस स्टोवटॉप के लिए उपयुक्त है। इसकी कीमत ₹649 है।

सिल्वेस्टर

Top 10 Appe Pan
Top 10 Appe Pan-Silvester Appe Pan

यह नॉन स्टिक 12 कैविटी एल्युमीनियम पैन है जिसमें अप्पे ही नहीं इडली, लिट्टी और पड्डू भी बनाए जा सकते हैं। इसमें कम से कम तेल और आसानी से भोजन तैयार किया जा सकता है। इसका आरामदायक हैंडल आपके हाथों को जलने से बचाता है। इसकी कीमत ₹895 है।

प्रेस्टीज

यह 12-कैविटी एल्यूमीनियम अप्पे पैन है जो कांच के ढक्कन के साथ आता है। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसकी नॉन-स्टिक कोटिंग PFOA मुक्त है। इसमें आप मेटल का चम्मच भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत ₹1,490 है।

हॉकिंस

Hawkins Appe Pan
Hawkins Appe Pan

यह एक प्रीमियम डाय-कास्ट एल्यूमीनियम ऐपम पैन है जिसमें तीन-कोट PFOA-फ्री नॉन-स्टिक, ग्लास ढक्कन, ठंडा-टच सिरेमिक हैंडल और 12 कप क्षमता है। इसमें बाहर की तरफ जर्मन सिरेमिक है। इसकी कीमत ₹1,300 है।

दा यूनिक कलेक्शन

इस पैन में 3-परत वाली PFOA मुक्त नॉन-स्टिक कोटिंग है। यह तेजी से गर्म होकर आपके भोजन को जल्दी और अच्छी तरह से पकाता है जिससे बिजली की बचत होती है। ये मोटी एल्यूमीनियम डाई-कास्ट से बना है। इसकी कीमत ₹738 है।

सिलो

Cello Appe Pan
Cello Appe Pan

इसकी कैविटी पर नॉन-स्टिक कोटिंग अप्पम को आसानी से निकालने और सफाई को आसान बनाती है। इसकी सतह स्टेनलेस ग्रिल वाली है जिससे पकने के बाद अप्पे पर एक अच्छा डिजाइन बनता है। इसकी कीमत ₹1,290 है।

ब्लूबेल

यह अप्पे पैन हैवी-वेट स्पेटर ग्रेनाइट मार्बल हेमर-टोन फ़िनिश के साथ आता है। इसका व्यास 24 सेंटीमीटर है। इसमें 3 लेयर की नॉनस्टिक कोटिंग है। साथ ही इसका ढक्कन उच्च क्वालिटी की स्टील का बना है। इसकी कीमत ₹1,299 है।

स्वारम्भ वंडर

Swarambh Appe Pan
Swarambh Appe Pan

इस नॉन-टॉक्सिक पैन में न सिर्फ अप्पे बल्कि आप इडली, पनियारम, ढोकला और पैनकेक भी अच्छी तरह से बना सकते हो। इसके साथ उच्च-गुणवत्ता वाला स्टेनलेस स्टील का ढक्कन भी आता है। इसकी कीमत ₹699 है।

बहुरानी

3 लेयर नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ इस पैन में कम तेल का इस्तेमाल कर क्रिस्पी अप्पे तैयार किये जा सकते हैं। यह गैस स्टोवटॉप के साथ कम्पैटिबल हैं। इसकी बॉडी हैवी गेज वर्जिन एल्युमीनियम से बनी है। इसकी कीमत ₹649 है।

तोसा

Tosaa Appe Pan
Tosaa Appe Pan

डबल लेयर जर्मन कोटिंग वाला ये अप्पम पैन डाई-कास्ट एल्युमीनियम से बना है। इसमें आपके अप्पे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं। इस पैन की कीमत ₹550 है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...