Appe Recipe: सूजी के अप्पे तो आपने कई बार खाए होंगे। इस बार इन 5 तरह के अप्पे की रेसिपी ट्राई करें।
आलू-पनीर अप्पे
2 बड़े आलू उबले, 150 ग्राम पनीर, आलू को मैश करें। इसमें गांठें न रहे, पनीर को कद्दूकस कर लें। आलू वाले बाउल में डालें। 1 कटा प्याज, ½-½ हरी लाल मिर्च, 2 चम्मच उबले कोर्न, 1 चम्मच जीरा, नमक, ½ छोटा चम्मच हल्दी, 8-10 बारीक कटे करीपत्ते, डाल कर मिक्स करें। अब इसमें द चम्मच खाने वाला सोडा डाल कर मिक्स करें व 10 मिनट ढक कर रखें। फिर अप्पे बना लें। आपने इस तरह के अप्पे न सुने होंगे न खाए होंगे।
मूंग दाल अप्पे

1 कप मूंग धुली दाल को 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। पानी निकाल कर इसे मिक्सी के जार में डालें, इसमें 2 हरी मिर्च, 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 3-4 चम्मच पानी डाल कर इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट को 8-9 घंटे के लिए ढक कर रख दें। इसमें खमीर उठ जाएगा। इसमें कटे प्याज डालें, 1 चम्मच जीरा, हरा धनिया डालकर अप्पे बना लें। अप्पे की विधि मूंगफली अप्पे में दी गई है।
नोट : अगर आपके पास समय नहीं है तो आप इसमें 1 पाउच इनो डाल कर अप्पे बना सकती हैं।
इसी प्रकार के आप उड़द की दाल से अप्पे बना कर साथ ही 2 मिनट के लिए पानी में डाल कर हाथ से दबा कर पानी निकाल कर ठंडा करके आप दही में डाल कर दही भल्ले बना सकती हैं। कोई नहीं कह सकता कि यह भल्ले तेल में तले नहीं हैं।
सूजी अप्पे

1 कप सूजी को किसी बाउल में डालें। ङ कप ताजी दही डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। 15 मिनट ढक कर रखें।
½ कप मटर उबाल कर मैश करें। 1 प्याज, 1 लाल शिमला मिर्च, 2 बड़े चम्मच उबले कोर्न, प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काटें। मटर, कोर्न, प्याज, शिमला मिर्च, 1 चम्मच जीरा, नमक, ङ चम्मच मैगी मसाला डाल कर मिक्स करें। 1 पाउच ईनो डाल कर 1 चम्मच पानी मिक्स करें। 5 मिनट के बाद अप्पे बना लें।
मूंगफली व कच्चे चावल के अप्पे

½ कप मूंगफली, ½ कप चावल को अलग-अलग भून लें। सूजी की तरह पिसना चाहिए। एक बाउल में डालें। ½ कप दही डाल कर गाढ़ा घोल बनाएं, अगर जरूरत लगे तो थोड़ा-सा पानी डाल के घोल गाढ़ा बनाना है। 1 प्याज बारीक कटे, ½ कप उबले व मैश किए मटर, ½ कप ग्रेटेड पत्तागोभी, ½ कप ग्रेटेड गाजर, डाल कर मिक्स कर लें। नमक, काली मिर्च, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, ½ कप बारीक कटा हरा धनिया और 1 छोटा चम्मच चिंग्स चटनी डाल कर मिक्स करें। द चम्मच सोडा डाल कर अप्पे बना लें। स्वादिष्ट व पौष्टिक अप्पे तैयार हैं।
मूंगफली के अप्पे

2 कप मूंगफली, 5 हरी मिर्च, 1 प्याज डालकर पीस लें। पेस्ट बना कर एक बाउल में निकालें। ½ कप दही डालकर मिक्स करें, अब इसमें 1 कप चावल का आटा डालकर मिक्स करें, इससे मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा। इसमें द छोटा चम्मच सोडा डाल कर 10 मिनट के लिए रख दें।
एक पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर ½ चम्मच जीरा, 10-12 करीपत्ता, ½ छोटा चम्मच राई डालकर 1 मिनट भूनें, 1 कप कटा प्याज व ½ कप शिमला मिर्च कटे हुए, ½ कप टमाटर डालकर मिक्स करें। ठंडा करके इसे मिश्रण में डालकर मिक्स करें।
अप्पा मेकर में तेल लगाकर चम्मच से हर भाग में मिश्रण डालें। गैस के ऊपर सिम गैस पर ऊपर से ढक कर 5 मिनट के बाद इनकी साइड बदल दें और 5 मिनट के बाद निकाल लें। इसी प्रकार सारे अप्पे निकाल लें। इसे आप चाय-कॉफी के साथ सर्व करें। बिना तेल वाले सबके लिए अच्छी डाइट है।
