Gmail tips : आज भले ही मैैसेज चैट के लिए वाट्सअप जैसे नए ऐप्स आ गए हो लेकिन ईमेल आज भी लोगों के लिए उतना ही खास है। दिनभर में हमारे पास ढेरों ऐसे ईमेल आते हैं, जो हमारे किसी काम के नहीं रहते, ये फालतू ईमेल आपका जीमेल स्टोरेज को भर देते हैं। जिन्हें डिलीट करने के लिए हमे काफी समय भी लग जाता हैै। इन मेल्स को डिलीट करना काफी हैक्टेक भी हो जाता हैै। ऐसे में गूगल अब एक ऐसा फीचर लाया है जिससे आपको मेल डिलीट करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जी हां अगर आपके पास पहले से ही कई तरह के फालतू ईमेल आ गए हैं तो आप उन्हें बहुत कम समय में डिलीट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आसानी से आप अपने फालतू के ईमेल से छुटकारा पा सकते हैं।

बता दें कि गूगल आपको केवल 15 जीबी का फ्री स्पेस देता है, जो कि सभी गूगल अकाउंट के लिए है, जिसमें जीमेल, ड्राइव, फोटो और बहुत कुछ शामिल है। ऐसे में ईमेल से सबसे ज्यादा स्पेस भर जाती है। जिसे अब जीमेल खुद ही डिलीट कर देगा। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने इन फालतू ईमेल को डिलीट कर सकते हैं।

फालतू ईमेल को डिलीट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में जीमेल ओपन करना है। अब आपको सर्च बार में एक फिल्टर आइकन दिखाई देगा। बस उस पर टैप करें। ध्यान रखें कि अगर आपको आइकन दिखाई नहीं दे रहा है, तो आप सेटिंग सेक्शन में जाकर फिल्टर एंड ब्लोक्ड एड्रेस के टैब में भी मिल जाएगा। इसके बाद, आपको बस क्रिएट फिल्टर पर टैप करना होगा। अब आपको जीमेल पर फिल्टर आइकन नजर आने लगेगा।

अब आपको टॉप पर फ्रोम लिखा दिखेगा। बस उन ईमेल का नाम या ईमेल एड्रेस दर्ज करें जो महत्वपूर्ण नहीं हैं। अब आप क्रिएट फिल्टर पर क्लिक करें और फिर डिलीट इट पर क्लीक करें। इसके बाद आपको बस फिर से क्रिएट फिल्टर को क्लिक करना है। अब आपके फालतू मेल डिलीट हो जाएंगे। बता दें कि यह फीचर आपके सभी पुराने ईमेल को नहीं हटाता है। अपने पुराने मेल्स को डिलीट करने के लिए आपको मैनुअली ही उन्हें डिलीट करना होगा।
