Sweater hacks
Sweater hacks

Sweater hacks : ठंड के मौसम में अपने स्टाइल को बरकरार रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता हैै, खास कर के महिलाओं के लिए। इस मौसम में महिलाओं को कई चीजों के साथ एक साथ ही डील करनी पड़ती है। ठंड से बचने के साथ ही अपने कंफर्ट में रहना और ऐसे में अपने आप को स्टाइलिश भी बनाए रखना काफी चुनौतीपूर्ण रहता है। महिलाओं की इस समस्या के लिए ही आज हम यह आर्टिकल लेकर आए हैं।

इस आर्टिकल केे जरीए आप ठंड में अपने स्टाइल औैर कंफर्ट दोनों को ही एक साथ लेकर चल सकती हैं। ठंड से बचने के लिए जब आप सोचती हैै तो सबसे पहले आपके दिमाग में स्वेटर का ही ख्याल आता है। हालांकि बहुत सी महिलाओं की यह शिकायत होती है कि स्वेटर में उनका लुक काफी बोरिंग लगता है। ऐसे में वह स्वेटर पहनना अवॉयड करती हैं और कोट आदि पहनना पसंद करती हैं। कोट पहनकर आप कुछ देर के लिए तो स्टाइल में रह सकते हैं लेकिन यह उतना कंफर्टेबल नहीं होता जितना स्वेटर होता है। स्वेटर पहन कर भी आप अपना स्टाइलिश लुक बरकरार रख सकती हैं। इसके लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती है।

Sweater hacks : ऑल ब्लैक लुक

Sweater hacks
All black look

ऑफिस या कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए यह बेहतर ऑप्शन हैै। ठंड के मौसम में ब्लैक कलर के कपड़े और भी ज्यादा सुंदर लगते हैं। कोशिश करें कि आप इस मौैसम में ब्लैक स्वेटर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाएं। आप ऑल ब्लैक लुक कैरी करती हैं तो यकीनन आपका लुक बेहद स्टनिंग नजर आता है।

स्कर्ट के साथ स्वेटर

Sweater hacks
Sweater with skirt

अपने आप को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आप चाहे तो लाइट कलर के स्वेटर के साथ डार्क कलर की स्कर्ट को भी स्टाइल कर सकती है। यह एक ऐसा लुक है जो आपको ऑफिस से लेकर आउटिंग के दौरान बेहद स्टाइलिश दिखाता है।

प्लेड के साथ स्वेटर

Sweater hacks
Sweater with plaid

ऑफिस के लिए और फॉर्मल लुक के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप चाहे तो प्लेड वुलन स्कर्ट पहन सकती हैं। इसके साथ पैटर्न स्वेटर देखने में काफी अच्छा लगता है। ऑफिस की कोई मीटिंग के लिए यह लुक बेस्ट हो सकता है।

येलो स्वेटर

Sweater hacks
Yellow sweater

डेली एक से रंगों के स्वेटर को कैरी कर कोई भी बोर हो ही जाएगा। ऐसे में कुछ चेंज के लिए आप ऑफिस में अपने लुक को थोड़ा ब्राइट लुक दे सकती है। ऐसे में आप येलो स्वेटर को भी ऑफिस लुक में कैरी कर सकती हैं। इसे आप ब्लैक शर्ट विद पैंट के साथ पेयर कर सकती हैं।

ब्लू विद ब्लैक कॉम्बिनेशन

Sweater hacks
Blue and Black combination

स्टाइलिश दिखने के लिए सबसे जरुरी है सही रंगों का कॉम्बिनेशन चुनना। ऐसे में स्वेटर के साथ भी आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। ऑफिस लुक के लिए व्हाइट, ब्लू व ब्लैक को बेहद ही सेफ ऑप्शन माना जाता है। ऐसे में अगर आप स्वेटर पहन रही हैं तो कोशिश करें कि आप शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनें। इसके साथ ब्लू स्वेटर को पेयर करें।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...

Leave a comment