Summary: करण जौहर ने करीना कपूर को कहा ‘कार्बी डॉल’, वीडियो हुआ वायरल
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में करीना कपूर का समोसा खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को करण जौहर ने शेयर किया, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में करीना को ‘कार्बी डॉल’ कहते नजर आए।
Kareena Viral Video: करीना कपूर, करण जौहर जैसे स्टार्स अपने बच्चों के स्कूल एनुअल फंक्शन में पहुंचे और खूब इन्जॉय किया। इसी बीच करीना कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह समोसा खाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में पोस्ट किया है। वीडियो में करण जौहर करीना कपूर को ‘कार्बी डॉल’ कहते नजर आते हैं। जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा यह मोमेंट दिखाता है कि स्टार्स भी खुद को ट्रीट देने से पीछे नहीं हटते।
करीना कपूर को क्यों कहा ‘कार्बी डॉल’
यह तो सब जानते हैं कि बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के बच्चे नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं, जिसका एनुअल फंक्शन कल शाम था। इस फंक्शन में करीना कपूर भी पहुंची, और करण जौहर भी क्योंकि दोनों के बच्चे वहीं पढ़ते हैं। इसी दौरान करण जौहर ने करीना कपूर का एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बड़े मजे से समोसा खाती नजर आ रही हैं। करीना ने इस फंक्शन के लिए पर्पल शाइनिंग शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स पहना था। करीना ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर करण की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह सैंडविच खाते नजर आ रहे हैं। करीना ने साथ में लिखा है, “यह भी खाते हैं”।
करीना को देखकर क्या कहा करण ने?
इस वीडियो में करण मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि जो लोग ऐसा सोचते हैं करीना हमेशा डाइट पर रहती हैं, उन्हें यह वीडियो जरूर देखनी चाहिए। वीडियो में करण मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘देखिए स्कूल फंक्शन में करीना कपूर क्या कर रही हैं – समोसा खा रही हैं।’ इसके साथ वह डाइट को लेकर बनी उनकी इमेज पर भी चुटकी लेते हैं। इस पर करीना तुरंत हंसते हुए जवाब देती हैं, “नहीं, मैं डाइट पर नहीं हूं।” करण बड़े प्यार से कहते हैं, “देखो, कितना बड़ा समोसा है। मुझे तुम पर गर्व है बेबो, मेरी कार्बी डॉल।” करण की इस बात पर करीना उन्हें एक हल्की सी सख्त नजर से देखती हैं और फिर बेफिक्री से समोसा खाना जारी रखती हैं। करीना का यह बेफिक्र और रियल अंदाज़ एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है।
करीना के प्रोजेक्ट्स
इस हल्के-फुल्के वायरल मोमेंट के बीच करीना अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर भी चर्चा में हैं। इन दिनों करीना कपूर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ की तैयारी में जुटी हैं, जिसे मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। कुछ ही दिन पहले करीना ने मेघना गुलजार के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं और कहा था कि यह फिल्म उनके करियर की हटके फिल्म होने वाली है। यह फिल्म एक गंभीर क्राइम ड्रामा होगी, जिसमें न्याय, अपराध और सजा जैसे विषयों को दिखाया जाएगा। करीना के साथ इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे और इसके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।
बच्चन फैमिली, करिश्मा, फराह खान भी हुए शामिल
इस स्कूल फंक्शन में कई और नामी चेहरे भी नजर आए। करीना के बगल में करिश्मा कपूर और उनकी बेटी समायरा भी बैठी हुई नजर आईं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आराध्या का उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे। फराह खान भी अपने बच्चों के साथ नजर आईं। पूरा माहौल बच्चों की परफॉर्मेंस, तालियों और खुशियों से भरा हुआ था। सेलेब्रिटी पैरेंट्स भी आम मां-बाप की तरह बच्चों के लिए खुश और भावुक नजर आए।
