Lionel Messi Chants "Har Har Mahadev" in Vantara
Lionel Messi Chants "Har Har Mahadev" in Vantara

Summary: मेसी ने की देवी दुर्गा और भोले बाबा की पूजा

वनतारा में लियोनेल मेसी को आरती, तिलक और हवन के साथ उन्हें सम्मानित किया गया। नीले सूट में पहुंचे मेसी को रुद्राक्ष-मोतियों की माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया, उन्होंने हर हर महादेव का जयकारा भी लगाया।

Lionel Messi Har Har Mahadev Moment: लियोनेल मेसी का इंडिया टूर भले ही अब खत्म हो चुका हो, लेकिन जाते-जाते उन्होंने जो कर दीयट, उसकी वजह से उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। अर्जेंटीना के खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने भारतीय परंपरा के अनुसार पूजा करते हुए ‘हर हर महादेव’ का जयकारा लगाया। यह नजारा अंबानी के वनतारा में देखने को मिला, जिसका वीडियो फुटेज रिलीज होते ही वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेसी न सिर्फ शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं बल्कि ‘हर हर महादेव’ का जयकारा भी लगा रहे हैं। 

‘G.O.A.T. टूर ऑफ इंडिया 2025’ के तहत मेसी तीन दिनों के लिए भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने देश के अलग-अलग शहरों का दौरा किया और लाखों फैंस से मिले भी। अपने दौरे के अंतिम दिन मेसी गुजरात के जामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने वनतारा का दौरा किया। अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा एक वन्यजीव संरक्षण, पुनर्वास और देखभाल केंद्र है, जो अपनी अनूठी पहल के लिए जाना जाता है।

यहीं मेसी ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा और अर्चना की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेसी ‘हर हर महादेव’ का उच्चारण करते हुए भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ इंटर मियामी क्लब के साथी खिलाड़ी लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद थे। मेसी का यह रूप भारतीय फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं था।

 मेसी के स्वागत में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी गई। जैसे ही वह वनतारा पहुंचे, पारंपरिक आरती के साथ उनका स्वागत हुआ। माथे पर तिलक लगाया गया और फिर उन्हें हवन में आहूति देने के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने देवी दुर्गा की भी पूजा की। इस पूरे अनुभव से मेसी काफी खुश नजर आए। उनके चेहरे की मुस्कान साफ बता रही थी कि वह इस देसी अंदाज से बेहद प्रभावित हैं। उनके साथ आए साथी खिलाड़ी भी भारतीय रीति-रिवाजों को देखकर उत्साहित दिखे। अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका अंबानी ने उन्हें भारतीय संस्कृति के रंग में इस तरह रंग दिया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 

मेसी ने वनतारा में नीले रंग का सूट पहना हुआ था, जिसे उन्होंने प्लेन सफेद राउंड नेक टी-शर्ट के साथ पेयर किया था। यह लुक न तो पूरी तरह फॉर्मल था और न ही ज्यादा कैजुअल, बल्कि एक सादगी भरी क्लास दिखा रहा था। सफेद जूतों के साथ उनका यह अंदाज और भी कूल नजर आ रहा था। हमेशा मैदान पर जादू बिखेरने वाले मेसी, यहां अपने शांत और विनम्र व्यक्तित्व से सबका दिल जीत रहे थे। वनतारा पहुंचते ही मेसी को रुद्राक्ष और मोतियों की माला पहनाई गई और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। मेसी ने भी पूरे सम्मान और सहजता के साथ इस पल को अपनाया, जिससे माहौल और भी खास बन गया।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...