Kareena Kapoor Khan Meets Lionel Messi
Kareena Kapoor Khan Meets Lionel Messi

Overview:मुंबई में मेसी से हुई मुलाकात के दौरान जेह का मासूम रिएक्शन हुआ वायरल

करीना कपूर और उनके बेटों की लियोनेल मेस्सी से यह मुलाकात पहले ही खास थी, लेकिन नन्हे जेह की मासूम हरकत ने इसे और भी यादगार बना दिया। अर्जेंटीना और मेस्सी लिखी जर्सी में नजर आए तैमूर और जेह ने फैंस का दिल जीत लिया।

Kareena Meets Lionel Messi: बॉलीवुड और फुटबॉल का संगम जब होता है, तो नजारा खास बन ही जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब करीना कपूर खान अपने बेटों तैमूर और जेह अली खान के साथ अर्जेंटीना के फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेस्सी से मिलने पहुंचीं। मेस्सी इन दिनों अपने GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत मुंबई में हैं। इस मुलाकात के कई पल कैमरे में कैद हुए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा नन्हे जेह का क्यूट रिएक्शन।

मेस्सी से मिलने पहुंचे सेलेब्स

लियोनेल मेस्सी की एक झलक पाने के लिए बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े नाम पहुंचे। इस खास मौके पर अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी अपने बेटे के साथ, हरभजन सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मेस्सी से मिले। हर कोई इस पल को यादगार बनाने में जुटा नजर आया।

सोशल मीडिया पर छाया जेह का वीडियो

इस मुलाकात के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि, एक वीडियो ऐसा है जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो में करीना कपूर के छोटे बेटे जेह की मासूम हरकत से वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।

फोटो सेशन के बाद जेह ने किया कुछ ऐसा

दरअसल, फोटो क्लिक करवाने के दौरान करीना, तैमूर और जेह मेस्सी के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे। जैसे ही फोटो सेशन खत्म हुआ, करीना शालीनता से एक तरफ हट गईं ताकि बाकी लोग भी मेस्सी के साथ तस्वीरें ले सकें। तैमूर भी मां के साथ हो लिए, लेकिन जेह बाबा वहीं खिसककर मेस्सी के पास खड़े हो गए। ऐसा लगा जैसे जेह मेस्सी का हाथ छोड़ने के मूड में ही नहीं हैं।

करीना का रिएक्शन और लोगों की छूटी हंसी

जेह की इस हरकत को देखकर करीना मुस्कुराते हुए बड़े प्यार से उनका हाथ पकड़कर उन्हें वहां से ले जाती नजर आईं। यह पल इतना प्यारा था कि वहां मौजूद लोग ही नहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो देखने वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

फैंस के मजेदार कमेंट्स ने बढ़ाया मजा

वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “हाहाहा, कितना प्यारा है, कम से कम बाजू में तो खड़े रहने देतीं!” तो किसी ने कहा, “जेह का मूड ही अलग है।” एक यूजर ने लिखा, “जेह ने मेस्सी को पकड़ लिया और बेबो को छोड़ दिया।” कुल मिलाकर, यह वीडियो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...