Dhurandhar actress Saumya Tandon
Saumya Tandon Beautiful Home Tour

Overview:

एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने अपने घर का एक एक्सक्लूसिव होम टूर शेयर किया है। जिसे उन्होंने बिना किसी प्रोफेशनल आर्किटेक्ट की मदद से खुद डिजाइन किया है।

Saumya Tandon Home: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने हाल ही में अपने मुंबई होम का एक एक्सक्लूसिव टूर साझा किया है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनके खूबसूरत आशियाने को डिजाइन करने के लिए किसी प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर या आर्किटेक्ट की मदद नहीं ली गई है। और घर का हर कोना उन्होंने खुद अपनी सोच और पसंद से सजाया है। सौम्या का मानना है कि उनका घर उनकी पर्सनैलिटी का विस्तार है, जहां हर छोटी-बड़ी चीज उनकी पहचान को दर्शाती है। उनका घर सिर्फ डेकोर नहीं, बल्कि इमोशंस, यादों और सुकून से भरी एक खूबसूरत कहानी है।

क्विंटेसेंशियली सौम्या के घर का अनोखा एंट्रेंस और पहली झलक

सौम्या के घर में एंट्री लेते ही एक छोटा-सा लेकिन बेहद प्यारा एंट्रेंस स्पेस नजर आता है। यहां रखी छोटी बेंच पर बैठकर बातचीत करना सौम्या को बेहद पसंद है। इस जगह पर उन्होंने बोल्ड प्रिंटेड वॉलपेपर के साथ एक खूबसूरत झूमर लगाया है, जिसे वह पूरी तरह अपनी पर्सनैलिटी से जोड़ती हैं। पहली नजर में यह कॉम्बिनेशन थोड़ा मिसमैच लग सकता है, लेकिन सौम्या के लिए यही इसकी खूबसूरती है।

ओल्ड वर्ल्ड चार्म से सजा लिविंग और डाइनिंग एरिया

कुछ कदम आगे बढ़ते ही लिविंग रूम में पुराने फ्रेंच स्टाइल के सोफे दिखाई देते हैं, जिनमें रस्टिक और थोड़ा वॉर्न-आउट लुक है। सौम्या को पुराने जमाने की चीजों से खास लगाव है। उन्होंने बताया कि एक खास फर्नीचर पीस से शुरुआत कर उन्होंने पूरे कमरे की थीम उसी के इर्द-गिर्द तैयार की है। डाइनिंग एरिया में भी यही डिस्ट्रेस्ड टच देखने को मिलता है, जो घर में सुकून का एहसास कराता है।

पति का डिजाइन किया बार एरिया

सौम्या ने हँसते हुए बताया कि घर का एकमात्र हिस्सा जिसे उनके पति सौरभ देवेंद्र सिंह ने डिजाइन किया है, वह है बार एरिया। यह जगह उनके लिए बेहद खास है और इसी पर उन्हें सबसे ज्यादा गर्व भी है। पुराने यूरोपियन अंदाज और डस्टी टेक्सचर के साथ यहां वाइब्रेंट नीला रंग दोबारा उभर कर आता है। और अक्सर यहीं दोस्तों के साथ हँसी-मजाक और लंबी महफिलें सजती हैं।

‘हैप्पी कॉर्नर’, लकी सोफा और खूबसूरत यादें

लिविंग रूम का एक कोना सौम्या का सबसे पसंदीदा हिस्सा है, जहां पेस्टल ग्रीन रंग का एल-शेप सोफा बालकनी से मिलता है। फूलों वाले कुशन और खिड़कियों से आती धूप के बीच वह सुबह अखबार और मॉर्निंग ड्रिंक के साथ सुकून के पल बिताती हैं। सौम्या ने बताया इसी कमरे में यहीं बैठे हुए उन्हें फिल्म धुरंधर का कॉल आया था। वहीं, इस रूम में लंदन से लाई गई एक विंटेज घड़ी है। जो भारत आते ही बंद हो गई थी। और पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक की वजह बनी रहती है।

शांत बेडरूम और सबसे प्यारा किचन

सौम्या का बेडरूम बड़ा और कूल टोन में है, जहां वह अक्सर इवेंट्स से पहले शूटिंग भी करती हैं। कमरे में लगा झूला कभी उनका शांत कोना था, लेकिन अब उनके बेटे ने उसे अपना बना लिया है और वे इसे फैमिली का ‘कैल्मिंग कॉर्नर’ मानते हैं। वहीं, सेज ग्रीन रंग की किचन को सौम्या अपने घर की सबसे खूबसूरत और खुशहाल जगह कहती हैं। उन्होंने एक छोटे से टॉवल हैंगर के लिए छह महीने तक इंतजार किया, जो उनके इंटीरियर के प्रति उसके समर्पण को दिखाता है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...