The secret to beautiful skin: Moisture Sandwich
The secret to beautiful skin: Moisture Sandwich

Moisture Sandwich for Glowing Skin: त्वचा को सेहतमंद, चमकदार और मुलायम बनाए रखने के लिए सर्दियों में सप्ताह के भीतर कम-से-कम दो बार तेल मालिश करें।

ठंडी हवाएं त्वचा की नमी चुरा लेती हैं। ऐसे में मॉइस्चर सैंडविचिंग तकनीक आपकी त्वचा को देता है अतिरिक्त सुरक्षा।

सर्दियों आते ही हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, ऐसा इसलिए होता क्योंकि हवा में ठंड बढ़ने के कारण नमी कम हो जाती है। वहीं घर और ऑफिस में भी हीटर और ब्लोअर आसपास के वातावरण में शुष्कता बढ़ा देता है। ये सभी कारक मिलकर हमारी त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर देते हैं। नतीजा होता है- रूखापन, फ्लेकी त्वचा और कभी-कभी जलन या खुजली भी। ऐसे मौसम में मॉइस्चराइजेशन स्किनकेयर की पहली और सबसे जरूरी आवश्यकता बन एलोवेराजाती है।
इन्हीं चुनौतियों के बीच एक तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है- मॉइस्चर सैंडविचिंग। यह
तरीका आपकी त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेटेड, ग्लोइंग और प्लम्प बनाए रखने में मदद करता है।
तो आखिर मॉइस्चर सैंडविचिंग है क्या? इसे कैसे अपनाएं और क्यों यह सर्दियों में एक
स्किन सेवियर माना जा रहा है? आइए विस्तार से समझते हैं।

What is moisture sandwiching?
What is moisture sandwiching?

मॉइस्चर सैंडविचिंग एक लेयरिंग तकनीक है, जिसमें हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स को एक विशेष क्रम में लगाया जाता है ताकि नमी त्वचा के भीतर लॉक हो सके। इसकी प्रक्रिया कुछ ऐसी होती
है

1.हल्का हाइड्रेटिंग बेस

2.मॉइस्चराइजर

3.एक और हाइड्रेटिंग लेयर या ऑयल बैरियर इन तीन लेयर्स के बीच आपकी त्वचा को
वैसी ही सुरक्षा और नमी मिलती है मानो वह एक ‘सैंडविच’ की तरह सुरक्षित घेरे में हो।

सर्दियों में त्वचा पानी को बहुत तेजी से खोती है। हवा में नमी कम होने के कारण त्वचा की ऊपरी परत सूखने लगती है और गंभीर मामलों में स्किन बैरियर भी कमजोर हो सकता है।

1.त्वचा में नमी को लंबे समय तक बनाए रखती है

2.स्किन बैरियर को मजबूत करती है

3.फ्लेकिनेस, पैचेस और रेडनेस को कम करती है

4.मेकअप को स्मूद बनाती है

5.त्वचा को सेहतमंद और मुलायम बनाए रखती है

सर्दियों में मॉइस्चर सैंडविचिंग कैसे अपनाएं। स्टेप-बाय-स्टेप गाइड-

स्टेप 1: गुनगुने पानी से फेस वॉश करें सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी त्वचा का प्राकृतिक तेल छीन लेता है, इसलिए हमेशा हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। कोई सौम्य, हाइड्रेटिंग फेस वॉश लें जो त्वचा को साफ भी करे और नमी भी बनाए रखे।

स्टेप 2: थोड़ा-सा पानी चेहरे पर छोड़ें चेहरा धोने के बाद पूरी तरह तौलिये से न सुखाएं। त्वचा पर हल्की-सी नमी रहने दें। यही नमी त्वचा में हाइड्रेशन को लॉक करने का पहला कदम है।

स्टेप 3: हाइड्रेटिंग टोनर या एसेंस लगाएं अच्छा हाइड्रेटिंग टोनर आपकी त्वचा को तुरंत नमी देता है। इसमें हायलूरॉनिक एसिड, गुलाबजल, एलोवेरा या ग्लिसरीन जैसे तत्व हों तो और भी बेहतर। इससे त्वचा मुलायम होती है, मॉइस्चराइजर को गहराई तक जाने में मदद मिलती है।

स्टेप 4: मॉइस्चराइजर की मोटी लेयर लगाएं

यह तकनीक का मुख्य चरण है। सर्दियों में आपको ऐसा मॉइस्चराइजर चुनना चाहिए जो त्वचा को रिपेयर भी करे और सुरक्षा भी प्रदान करें

1.सरेमाइड्स

2.शिया बटर

3.एलोवेरा

4.विटामिन ई

5.बादाम या आर्गन ऑयल

ये सभी हाइड्रेशन को लॉक करने में मदद करते हैं और त्वचा पर एक सुरक्षा कवच बनाते हैं।

स्टेप 5: हल्की हाइड्रेटिंग लेयर- फेस ऑयल या क्रीम

मॉइस्चराइजर के ऊपर एक हल्की लेयर फेस ऑयल लगाने से नमी पूरी तरह सील हो जाती है। इससे त्वचा ‘ओक्लूसिव प्रोटेक्शन’ पाती है जिसे सर्द हवाएं नुकसान नहीं पहुंचा पाती हैं।
आप बादाम तेल, रोजहिप ऑयल, जोजोबा ऑयल या आर्गन ऑयल का चयन कर
सकती हैं।

स्टेप 6: रात में मॉइस्चर सैंडविचिंग और भी असरदार

नींद के समय त्वचा खुद को रिपेयर करती है। रात में यह तकनीक अपनाने से हाइड्रेशन
दोगुना प्रभावी होता है और सुबह त्वचा बेहद मुलायम और चमकदार महसूस होती है।