Winter Skincare Diet
Winter Skincare Diet

Summary: सिर्फ क्रीम नहीं, सही डाइट भी ज़रूरी, सर्दियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स

सर्दियों में ठंडी हवाओं और कम नमी की वजह से स्किन ड्राई, डल और रफ हो जाती है। सिर्फ क्रीम और लोशन लगाने से हमेशा राहत नहीं मिलती, इसलिए जरूरी है कि स्किन को अंदर से पोषण मिले। अपनी डाइट में कुछ सुपरफूड्स शामिल करके आप सर्दियों में भी त्वचा को मुलायम, ग्लोइंग और हेल्दी रख सकते हैं।

Winter Skincare Diet: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। ठंडी हवाएं और कम नमी हमारी त्वचा से प्राकृतिक चमक छीन लेती हैं। ज्यादातर लोग इस समस्या से बचने के लिए विंटर क्रीम और लोशन जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। मगर इससे भी ड्राई स्किन की समस्या दूर नहीं होता है। अब सर्दियों की शुरुआत के साथ लोगों के हाथ-पैर सूजने लगेंगे और कट-फट जाएंगे, ऐसे में सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि सही खान-पान से भी आप अपनी त्वचा को अंदर से हेल्दी और हाइड्रेटेड रख सकते हैं।

सिर्फ आपकी डाइट में कुछ बदलाव आपकी त्वचा को सर्दियों में रूखा होने से बचा सकते हैं। कुछ ऐसे सुपरफूड्स हैं, जो आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देंगे और उसे सर्दियों में भी दमकता हुआ रखेंगे।

नारियल पानी सिर्फ एक ताजगी देने वाली ड्रिंक नहीं है, बल्कि यह इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं। यह त्वचा की नमी को बनाए रखने और उसे ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसे रोजाना पीने से आपकी त्वचा को पोषण मिलता है।

Dry fruits protect your skin in winter
Dry fruits protect your skin in winter

सर्दियों में मेवे जैसे बादाम और अखरोट खाने से त्वचा की नमी और लोच बनी रहती है। इनमें ओमेगा‑3 फैटी एसिड, विटामिन ई और प्रोटीन होते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत करते हैं और फटी त्वचा को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। रोजाना कुछ मेवे खाने से त्वचा की चमक बढ़ती है और यह अंदर से हाइड्रेट रहती है।

गाजर और पपीता जैसे फलों और सब्ज़ियों में बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और रूखापन कम करते हैं। रोजाना सलाद या हल्की सब्ज़ियों में इनका सेवन त्वचा को कोमल और चमकदार बनाए रखता है।

Get natural moisture with daily ghee
Get natural moisture with daily ghee

सर्दियों में घी का सेवन सेहत के साथ स्किन के लिए भी गुणकारी होता है। इसमें फैटी एसिड और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। अगर आप घी को डेली डाइट में शामिल करते हैं, तो सर्दियों में रूखेपन को कम किया जा सकता है और त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।

​बेसन का सेवन सर्दियों में रूखेपन और बेजान स्किन से बचाव करता है। ये त्वचा को कोमलता से एक्सफोलिएट, हाइड्रेट और आराम पहुंचाने का काम करता है। आप इसको अपनी डेली डाइट में शामिल ना भी कर सकें, तो कभी-कभी खा सकते हैं।

Eat bananas for glowing skin
Eat bananas for glowing skin

केले का सेवन भी स्किन के लिए गुणकारी होता है। इसमें विटामिन की अच्छी मात्रा होती है, जो त्वचा को पोषण देने और मॉइस्चराइज करने का काम करते हैं। इससे त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग बनी रहती है।

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदल जाता है। यह विटामिन त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और उन्हें रिपेयर करने में बहुत सहायक है। शकरकंद खाने से आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहेगी।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...