A woman with a yellow turmeric face pack applied on her face holds a small bowl and brush, wearing a red towel on her head and a striped tank top. Beside her, there’s a close-up of a bowl containing a yellow turmeric paste surrounded by rose petals.
Homemade face packs are super good for skin

Summary:स्किन टाइटनिंग के लिए घरेलू फेस पैक

अगर आपकी स्किन 30 की उम्र के बाद लूज या डल दिखने लगी है, तो अंडे-शहद, पपीता और मसूर दाल के ये घरेलू फेस पैक आपकी स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बना सकते हैं।

Face Mask for Skin: पॉल्यूशन और तनाव की वजह से स्किन की एजिंग आजकल बहुत जल्दी हो रही है। ऐसे में कई बार महिलाएं 30 के बाद भी स्किन लूज होने की समस्या से जूझ रही है। अगर आप भी अपनी स्किन को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए हम कुछ घरेलू फेस पैक लेकर आए हैं। इन फेस पैक के सभी प्रोडक्ट्स आपको आसानी से घर में ही मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात है कि घरेलू होेने की वजह से यह प्रोडक्ट्स आपको कोई नुकसान भी नहीं करेंगे। वहीं स्किन टाइटनिंग के लिए यह पैक काफी असरदायक हैं। तो जानते हैं कौन से हैं वो घरेलू फैस पैक जो कर देंगे बनाएंगे आपकी स्किन को टाइट और ग्लोइंग

अंडे और शहद का फेस पैक

अंडा और शहद दोनों का ही आपकी स्किन को टाइट करने के लिए बेस्ट हैं। आप सबसे पहले अंडे की सफेदी को एक कटोरी में लें। इसे ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगा लें। जब अंडे की सफेदी सूखने लगेगी आपको एक टाइटनेस फील होगी। इस समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपको अपने फेस को बिल्कुल स्टेबल रखना है।

अगर आप चेहरे की मूवमेंट करेंगे तो आपके फाइन लाइंस आएंगी। बस जब अंडा अच्छे से सूख जाए तो फेस पर हल्का सा पानी लगाते हुए अंडे को साफ कर लीजिए। इसके बाद आपको अपने फेस पर शहद की एक लेयर लगानी है। इस लगाने से फेस पर एक अलग सा ग्लो आता है। आपके शहद के साथ में कुछ भी नहीं लगाना। बस इसे फेस पर लगाइए और इसको हल्का सा सूखने दीजिए। आपकी स्किन टाइट भी होगी और स्किन पर ग्लो भी आएगा।

पपीते का फेस पैक

A woman with a flower in her hair holds a piece of papaya near her lips while lying on large green leaves beside sliced papayas filled with seeds.
Fresh glow naturally — pamper your skin with the goodness of papaya.

पपीता जितना हमारी सेहत के लिए अच्छा है उतना ही हमारे स्किन टाइटनिंग के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपकी स्किन बहुत डल हो रही है तो पपीता का फेस पैक आपकी स्किन के लिए बेहतरीन है। आपके एक पके हुए पपीते के कुछ टुकड़े एक कटोरी में लें। इसे चम्मच की सहायता से मैश कर लें। इसके बाद इसमें आप थोड़ा सा दही और थोड़ा सा चंदन का पाउडर मिलाकर अपने फेस पर लगा लें। 10 से 15 मिनट में आपका यह फेस पैक सूख जाएगा। यह न केवल आपकी स्किन को टाइट करेगा बल्कि आपके स्किन के डैड सेल्स भी निकलेंगी और आपकी स्किन यंग नजर आएगी

मसूर की दाल और कच्चा दूध

A close-up shot displays ingredients for a natural face pack on a dark, reflective surface.
Fresh, natural ingredients like tomato, milk, and ground pulses ready for a homemade face pack.

आपने अब तक सुना होगा कि अगर आपको स्किन को ब्राइट करना है तो आपके लिए मसूर की दाल का फेस पैक अच्छा है। लेकिन यह फेस पैक सिर्फ स्किन को ब्राइट करने के लिए ही नहीं उसे टाइटनिंग देने के लिए भी काफी असरदायक है। आपको करना यह है कि आप दो चम्मच मसूर की दाल को रात भर पानी में भिगो दें। इसे सुबह मिक्सी में ग्राइंड कर लें। अब इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध और टमाटर के पल्प को मिक्स कर चेहरे पर लगा लें। जब आपका पैक सूख जाए तो हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे हटाएं। सिर्फ एक बार के इस्तेमाल से ही आपको इंस्टेंट रिजल्ट देखने को मिलेगा। आपकी स्किन हेल्दी और खूबसूरत नजर आएगी।

आप जो भी फेस पैक लगाएं इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ एक बार लगा लेने से कुछ नहीं होता। रेगुलर बेस पर अपनी केयर करने की आदत डालें। अपनी स्किन को पैंपर करें। आपको रिजल्ट खुद ही देखने को मिलेगा।